एक बिहारी 6 IPL टीमों पर भारी, रिकॉर्ड ऐसा कि 6 टीमें भी वैभव से पीछे

वैभव ने अपनी सिक्स हिटिंग से खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि छह IPL टीमों को पीछे छोड़ कर IPL 2026 में एक बेहद हैरान करने वाला रिकॉर्ड बना दिया है।

इस बार IPL कुछ फीका-फीका  लोगों को लग रहा है। ऐसा आंकड़ों के साथ तो दिखता ही है साथ ही साथ क्रिकेट फैक्ट्स के साथ भी दिख रहा है क्योंकि IPL की कुछ बड़ी टीम इस बार बहुत ही खराब प्रदर्शन कर रही हैं, जहां मुंबई इंडियंस, चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स की हालत खराब है तो वहीं एक RCB ही एक पॉपुलर टीम है जो टॉप फोर में जगह बनाए हुए हैं। इसीलिए कुछ क्रिकेट पंडितों को इस बार का IPL फीका लग रहा है। 

वहीं IPL 2026 में एक ऐसा भी बल्लेबाज है जिसने अपने बल्लेबाजी के दम पर छह IPL टीमों के प्रदर्शन को भी फीका बना दिया है। आईए जानते हैं कौन है वह बल्लेबाज और उसने IPL 2026 में कौन सा रिकॉर्ड बनाया है। 

Vaibhav Sooryavanshi six

वैभव सूर्यवंशी ने 6 IPL टीमों को छोड़ा पीछे 

पहली गेंद पर गेंदबाजों को छक्के जड़ने वाले 15 वर्षीय वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में अपने बल्लेबाजी से तहलका मचा रखा है। आलम यह है कि वैभव ने अपनी सिक्स हिटिंग से खिलाड़ियों को ही नहीं बल्कि छह IPL टीमों को पीछे छोड़ दिया है। 

वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 में एक बेहद हैरान करने वाला रिकॉर्ड बना दिया है। उन्होंने इस सीज़न पावरप्ले में अकेले 32 छक्के लगाए हैं। खास बात यह है कि यह आंकड़ा 6 IPL टीमों के पावरप्ले छक्कों से भी ज्यादा है।

अब तक लखनऊ सुपर जायंट्स ने पावरप्ले में 29 छक्के लगाए हैं, जबकि गुजरात टाइटंस के नाम पावरप्ले में 28 छक्के हैं।

Vaibhav Sooryavanshi

कोलकाता नाइट राइडर्स ने 24 छक्के लगाए हैं। वहीं रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स ने पावरप्ले में सिर्फ 22-22 छक्के लगाए हैं। इन सभी टीमों से आगे वैभव अकेले पहुंच चुके हैं।

READ ALSO: 

Sunil Narine के 5 ऐसे IPL रिकॉर्ड, जिन्हें छूना भी गेंदबाजों के लिए नामुमकिन

यह भी पढ़ें: 

क्या आप जानते हैं? IPL में 5000+ रन देने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट

विराट कोहली जो 2008-26 तक किए,वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 5 गेंदों में कर दिखाया

वैभव सूर्यवंशी ने आंद्रे रसेल और अभिषेक शर्मा का महा रिकॉर्ड तोड़कर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

यह आंकड़ा इसलिए भी खास है क्योंकि किसी टीम के पावरप्ले छक्के कई बल्लेबाज़ मिलकर पूरे सीज़न में लगाते हैं, जबकि वैभव ने अकेले यह कारनामा किया है। उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक बल्लेबाज़ी करते हुए गेंदबाज़ों पर दबाव बनाया और पावरप्ले के छह ओवरों का पूरा फायदा उठाया।

सबसे कम उम्र और कम पारियों में 100 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड 

राजस्थान रॉयल्स के 15 साल के शानदार खिलाड़ी वैभव सूर्यवंशी ने 9 मई 2026 को गुजरात टाइटंस के ख़िलाफ़ 100 छक्के लगाने वाले सबसे कम उम्र के और सबसे तेज़ खिलाड़ी बन गए।

Vaibhav Sooryavanshi

सलामी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने केवल 29 पारियों में IPL में 100 छक्के जड़ दिए हैं। यह एक नया विश्व रिकॉर्ड भी बन गया है। वैभव ने मात्र 514 गेंदों का सामना करके यह उपलब्धि हासिल की।

यह ऐतिहासिक क्षण राजस्थान रॉयल्स (RR) के इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) में गुजरात टाइटन्स (GT) के साथ सवाई मानसिंह स्टेडियम में हुए मुकाबले के दौरान आया। अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का सामना करते हुए सूर्यवंशी ने पहली गेंद को लॉन्ग-ऑन बाउंड्री के ऊपर से भेजकर IPL में 100 छक्कों का आंकड़ा पार किया।