IPL 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होने जा रहा है,जिसके लिए कई टीमों ने अपने खिलाड़ियों के लिए प्रैक्टिस शुरू कर दिया है। IPL शुरू होने से क्रिकेट प्रेमियों को उनकी पसंदीदा टीम के बने रिकॉर्डों की जानने की इच्छा रहती है। आज हम ऐसे ही रिकॉर्ड के बारे में जानेंगे, जो आपको चौंका सकता है।
आईपीएल में हर सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ को ऑरेंज कैप से सम्मानित किया जाता है। यह किसी भी बल्लेबाज़ के लिए बड़े गर्व की बात होती है। लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि आईपीएल इतिहास में कुछ ऐसे महान बल्लेबाज़ भी रहे हैं जिन्होंने हजारों रन बनाए, कई मैच जिताए, फिर भी वे कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत पाए।
आइए ऐसे ही महान बल्लेबाज़ों पर नज़र डालते हैं।
1. Rohit Sharma – 7046 रन
रोहित शर्मा IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक है। जिन्होंने IPL इतिहास में 267 इनिंग्स खेले हैं। जिसमें उन्होंने 29.73 को औसत से 7046 रन बनाए है। इसमें 640 चौके और 302 छक्के भी शामिल है। लेकिन इतने अच्छे रिकॉर्ड होने के बावजूद इन्होंने कभी ऑरेंज कैप नहीं जीता।

2. Shikhar Dhawan – 6769 रन
शिखर धवन को IPL का सबसे भरोसेमंद ओपनर माना जाता है। कई टीमों के लिए खेलते हुए उन्होंने लगातार रन बनाए और कई सीज़नों में 400–500 रन तक पहुंचने में सफल रहे। धवन ने IPL में 221 परियों में 35.7 की औसत से 6768 रन बनाए है। जिसमें 768 चौके और 152 छक्के शामिल है। शिखर धवन भी अच्छे IPL रिकॉर्ड होने के बावजूद आज तक कभी ऑरेंज कैप नहीं जीत सके।
3. Suresh Raina – 5528 रन
सुरेश रैना, जिन्हें "मिस्टर आईपीएल" के रूप में जाना जाता है, ने 205 मैचों में 136.76 की स्ट्राइक रेट से 5,528 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 39 अर्धशतक शामिल हैं। वे 5,000 आईपीएल रन तक पहुंचने वाले पहले खिलाड़ी थे। इन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के लिए खेलते हुए, उन्होंने 200+ छक्के लगाए हैं। लेकिन इन्होंने भी कभी आईपीएल करियर में ऑरेंज कैप नहीं जीत सके।

4. MS Dhoni – 5439 रन
महेंद्र सिंह धोनी IPL इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। उनकी बल्लेबाज़ी अक्सर फिनिशर की भूमिका में आती है, जहां उन्हें कम गेंदों में तेजी से रन बनाने होते हैं।शायद यही वजह है कि उनके कुल रन बहुत ज्यादा हैं, लेकिन एक सीज़न में सबसे ज़्यादा रन बनाने का मौका उन्हें कभी नहीं मिला।
जिन्होंने चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) को 5 खिताब जिताए हैं। उन्होंने 278 मैचों में 5,439 से अधिक रन बनाए हैं और 264 से ज्यादा छक्के जड़े हैं। एक तरह से देखा जाए इनका कोई मतलब नहीं है,ऑरेंज कैप जीतने से क्योंकि धोनी एक फिनिशर बल्लेबाज है।
5. AB de Villiers – 5162 रन
एबी डिविलियर्स को T20 क्रिकेट का सबसे विस्फोटक बल्लेबाज़ माना जाता है। उन्होंने IPL में कई यादगार पारियां खेलीं और अपनी टीम को कई बार जीत दिलाई।

एबी डी विलियर्स आईपीएल के इतिहास के सबसे विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक हैं, जिन्होंने 184 मैचों में 5,162 रन बनाए हैं। उन्होंने मुख्य रूप से आरसीबी (RCB) के लिए खेलते हुए 151.68 के स्ट्राइक रेट और 39 से अधिक के औसत से रन बनाए, जिसमें 3 शतक और 40 अर्धशतक शामिल हैं। डी विलियर्स ने भी ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब नहीं हुए।
6. Ajinkya Rahane – 5032 रन
अजिंक्य रहाणे एक अनुभवी आईपीएल खिलाड़ी हैं, जिन्होंने 190 से अधिक मैचों में 5,032 रन बनाए हैं, जिसमें 105 के उच्चतम स्कोर के साथ 2 शतक और 33 अर्धशतक शामिल हैं। लेकिन यह भी कभी ऑरेंज कैप जीतने में कामयाब नहीं हुए।





