आईपीएल के इतिहास में हर सीज़न नए रिकॉर्ड बनते और टूटते रहे हैं, लेकिन 2025 में Punjab Kings ने जो उपलब्धि हासिल की, वह किसी भी टीम के लिए आसान नहीं है। इस टीम ने एक ही सीज़न में 3000 रन बनाकर एक नया कीर्तिमान स्थापित कर दिया । ऐसा करने वाली यह पहली टीम बन गई।
2025: पंजाब किंग्स का धमाकेदार प्रदर्शन
2025 सीज़न में PBKS ने कुल 3000 रन बनाए। यह सिर्फ एक आंकड़ा नहीं, पूरी टीम का प्रदर्शन दिखाता है। 3000 रन बनाना एक सीजन में किसी टीम के लिए आसान नहीं होता है।
पिछले रिकॉर्ड्स पर एक नज़र
PBKS से पहले भी कई टीमों ने शानदार बल्लेबाज़ी की थी, लेकिन 3000 का आंकड़ा कोई नहीं छू पाया:
◎ 2906 रन — Sunrisers Hyderabad (2024)
हैदराबाद की बल्लेबाजी बीते सालों में बहुत शानदार रही है। 2024 में इन्होंने 2906 रन बनाए थे। लेकिन पंजाब किंग्स 2025 में एक नया रिकॉर्ड अपने नाम किया।

◎ 2906 रन — Gujarat Titans (2023)
गुजरात टाइटन्स ने 2023 में 2906 रन बनाए थे। जिसमें शुभमन गिल ने अकेले 17 मैचों में 890 रन बनाए थे। जिसमें सबसे अहम योगदान शुभमन गुल का ही रहा था। शुभमन गिल के इस शानदार अहम योगदान से गुजरात फाइनल में पहुंची थी। लेकिन चेन्नई के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।

◎ 2863 रन — Royal Challengers Bangalore (2016)
2016 RCB के प्रशंसक कभी नहीं भूलेंगे, इस साल विराट कोहली का सबको रुद्र रूप देखने को मिला था। जिसमें विराट कोहली ने 973 रन बनाए थे। इस साल RCB की पूरी टीम ने 2863 रन बनाए थे। पूरे टीम के शानदार प्रदर्शन से RCB फाइनल में पहुंची थी। लेकिन RCB को फाइनल में हैदराबाद से हार का सामना करना पड़ा था।

◎ 2845 रन — Mumbai Indians (2013)
मुंबई इंडियंस ने अपना पहला आईपीएल खिताब 2013 में जीता था। रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रनों से हराकर यह उपलब्धि हासिल की थी। इस साल मुंबई इंडियंस की तरफ सेशन्स ज्यादा रन रोहित शर्मा ने 538 रन बनाए थे। इस साल मुंबई इंडियंस की पूरी टीम ने 2845 रन बनाए थे।





