IPL में सबसे तेज और सबसे धीमे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट

IPL में सबसे तेज और सबसे धीमे शतक लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाजों की लिस्ट | top 5 fastest and slowest IPL century list in Hindi

विराट कोहली ने 6 अप्रैल 2024 को राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 67 गेंदों में शतक लगाया जोकि IPL का साझा सबसे धीमा शतक है। इसके बाद लोगों में यह जानने की उत्सुकता बढ़ गयी है कि IPL में टॉप 5 सबसे तेज शतक किसने लगाया है और टॉप 5 सबसे धीमा शतक किसने लगाया है? आइये इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

IPL का सबसे तेज शतक (Fastest IPL hundred) 

क्रिस गेल के नाम IPL में सबसे तेज शतक लगाने का रिकॉर्ड है। गेल ने 23 अप्रैल 2013 को बैंगलोर में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ सिर्फ 30 गेंदों में अपना शतक जड़ा था। इससे यह IPL इतिहास का सबसे तेज शतक बना गया। क्रिस गेल के बाद युसूफ पठान ने IPL का सबसे तेज शतक जड़ा है। 

युसूफ पठान ने 37 गेंदों में शतक जड़कर IPL में सबसे तेज शतक जड़ने वालों की लिस्ट में अपना नाम दूसरे नम्बर पर दर्ज किया है। इसके बाद तीसरे नम्बर पर डेविड मिलर (38 गेंद), चौथे नम्बर पर एडम गिलक्रिस्ट (42 गेंद), पांचवें नम्बर पर एबी डिविलियर्स (43 गेंद) और छठवें नम्बर पर डेविड वार्नर (43 गेंद) सबसे तेज शतक जड़ने की लिस्ट में आते हैं। 

IPL का सबसे धीमा शतक (Slowest IPL hundred)

IPL में सबसे धीमा शतक जड़ने का रिकॉर्ड रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के खिलाड़ी रहे मनीष पांडे के नाम है। मनीष पांडे ने यह शतक सेंचुरियन में 2009 में जड़ा था। तब उन्होंने 67 गेंदों में 100 रन मारे थे। इसके बाद करीब 15 साल बाद 2024 में विराट कोहली ने भी 67 गेंदों में शतक जड़कर IPL में सबसे धीमे शतक की बराबरी की है। 

अब मनीष पांडे और विराट कोहली के नाम पर IPL में सबसे धीमा शतक जड़ने का साझा रिकॉर्ड है।

गौरतलब है कि IPL में सबसे तेज और सबसे धीमा शतक रॉयल चैलेंजर बैंगलोर के लिए ही है।

READ ALSO: 

25 की उम्र पूरी करने से पहले ही गिल ने बनाया है ऐसा रिकॉर्ड कि पन्त, ईशान और अय्यर बहुत पीछे

विराट कोहली और मनीष पांडे के बाद सचिन तेंदुलकर का नाम आता है जिन्होंने  IPL में सबसे धीमा शतक लगाने की लिस्ट में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सचिन तेंदुलकर ने 2011 में कोच्चि टस्कर्स के खिलाफ 66 गेंदों में शतक जड़ा था। 
 

इसके अलावा डेविड वार्नर ने भी 66 गेंदों में 2010 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ शतक जड़ा था। 

वहीं जोस बटलर भी 66 गेंदों में शतक जड़ चुके है। जोस बटलर ने 2022 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 66 गेंदों में शतक जड़कर IPL में सबसे धीमा शतक लगाने की लिस्ट में 5वें नम्बर पर अपना नाम दर्ज किया। 

इसके बाद केविन पीटरसन का नाम आता है। केविन पीटरसन ने सन्न 2012 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ 64 गेंदों में शतक जड़ा था। इस हिसाब से IPL में सबसे धीमे शतक की लिस्ट में केविन पीटरसन 6वें नम्बर पर आते हैं।