वैभव सूर्यवंशी ने आंद्रे रसेल और अभिषेक शर्मा का महा रिकॉर्ड तोड़कर बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड

IPL 2026 में 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 167 गेंदों में 400 रन बनाकर नया रिकॉर्ड बनाया और अब उनकी नजर Chris Gayle के सबसे ज्यादा छक्कों के रिकॉर्ड पर है।

2025 से IPL में अगर सभी नजरें किसी पर है,तो वह है वैभव सूर्यवंशी। जिन्होंने कम उम्र में IPL में आतंक मचा रखा है। बड़े बड़े रिकॉर्ड को तोड़ना जैसे उनके बाएं हाथ का खेल है। वैभव ने IPL में अभी तक 16 मुकाबले खेले हैं,जिसमें इन्होंने कई रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है।

ऐसे ही एक रिकॉर्ड देखने को मिला है,राजस्थान और पंजाब के बीच खेले मुकाबले में ,जिसमें वैभव सूर्यवंशी ने कोलकाता नाईट राइडर्स के विस्फोटक ऑलराउंडर बल्लेबाज आंद्रे रसेल और हैदराबाद के ओपनर बल्लेबाज अभिषेक शर्मा पुराना रिकॉर्ड तोड़कर अपने नाम किया है।Vaibhav suryavanshi fastest 400 in one session

आइए जानते हैं,उस महा रिकॉर्ड को जो वैभव ने तोड़ा है -

राजस्थान रॉयल्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले गए सीजन में 40वें मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने IPL 2026 सीजन में 400 रन पूरे करने वाले पहले खिलाड़ी बने हैं। लेकिन चौंकाने वाली बात तो यह है कि वैभव सूर्यवंशी ने 400 रन पूरे करने में सबसे कम 167 गेंदे ली है। जो इस बल्लेबाज की विस्फोटक बल्लेबाजी का रिकॉर्ड बन गया है।

इससे पहले यह रिकॉर्ड आंद्रे रसेल और अभिषेक शर्मा के नाम था सबसे तेज सीजन के 400 रन पूरे करने में। आंद्रे रसेल ने 2019 के सीजन में 400 रन पूरे करने के लिए 188 गेंद खेले थे। और अभिषेक शर्मा ने 2024 में 400 रन पूरे करने के लिए 195 गेंदे खेले थे।Andre Russell second fastest 400 in ipl by ball

वैभव सूर्यवंशी अभी मात्र 15 के साल के है, और वह अभी से ही बड़े बड़े बल्लेबाजों का रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। भविष्य में देखना दिलचस्प होगा? वैभव सूर्यवंशी क्या क्या रिकॉर्ड और तोड़ते हैं?

 

वैभव सूर्यवंशी तोड़ सकते हैं क्रिस गेल का यह महा रिकॉर्ड 

वैभव सूर्यवंशी ने अभी तक IPL 2026 में 9 मैचे खेले हैं जिसमें इन्होंने 238.10 की बल्लेबाजी स्ट्राइक रेट से 400 रन बनाए है। इस 9 परियों में वैभव ने 37 छक्के लगा चुके हैं। जो अभी छक्कों की लिस्ट में और बल्लेबाजों से ज्यादा है। 

वैभव सूर्यवंशी के पास अभी लीग स्टेज में 5 मैच खेलने बाकी है क्या वैभव सूर्यवंशी क्रिस गेल के एक सीजन में सबसे ज्यादा 59 छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ पाएंगे।