IPL 2025 के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज,जिसमें जायसवाल टॉप पर

IPL 2025 के टॉप पावरप्ले हिटर खिलाड़ियों की शानदार लिस्ट

आईपीएल 2025 सीज़न में बल्लेबाज़ों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि धमाकेदार शुरुआत ही टीम को मजबूती प्रदान करता है। खासकर पावरप्ले के ओवरों में बल्लेबाज़ों की 6 मारने की क्षमता देखने लायक रही। इस सीज़न में पावरप्ले में सबसे ज़्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ियों की सूची में कई नाम चौंकाने वाले भी हैं जिन्होंने सीमित गेंदों में बड़ी हिट्स लगाकर अपनी टीम को मज़बूत शुरुआत दिलाई।

आइए जानते हैं कि वह कौन से विस्फोटक बल्लेबाज है जिन्होंने IPL के पावरप्ले में सबसे ज्यादा छक्के लगाए हैं- 

1. यशस्वी जयसवाल – 22 छक्के (14 पारी)

राजस्थान रॉयल्स के ओपनर और विस्फोटक बल्लेबाज़ यशस्वी जयसवाल ने इस सीज़न पावरप्ले में सबसे ज़्यादा छक्के जड़े। 14 पारियों में 22 छक्कों के साथ वे सूची में टॉप पर है। उनकी आक्रामक बल्लेबाज़ी और बेखौफ अंदाज़ ने टीम को कई बार मजबूत शुरुआत दी। शुरुआती IPL के मैचों में इनका प्रदर्शन उतना खास नहीं था लेकिन जायसवाल ने बीच IPL में अपना गियर बदला और 500+ रन बनाए हैं। RR कोई दूसरा बल्लेबाज अभी तक 500+ रन इस सीज़न नहीं बनाया है इससे पता चलता है कि वह RR के एक भरोसे मंद खिलाड़ी बन कर उभरे हैं।

2. मिशेल मार्श – 18 छक्के (11 पारी)

लखनऊ सुपर जॉइंट के ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने 11 पारियों में 18 छक्के लगाए। उनकी ताकतवर स्ट्रोकप्ले और अनुभव ने शुरुआती ओवरों में विपक्षी गेंदबाज़ों को दबाव में रखा। मिचेल मार्श ने लखनऊ के लिए इस सीज़न कई बार बेहतरीन शुरुआत कराई है जिससे टीम को बड़ा स्कोर करने में मदद मिली।

 

3. प्रियांश आर्य – 16 छक्के (13 पारी)

युवा बल्लेबाज़ प्रियांश आर्य ने अपने पहले ही आईपीएल सीज़न में गहरी छाप छोड़ी। प्रियांश आर्य ने पंजाब के लिए इस सीज़न डेब्यू करते हुए कई बार बेहतरीन शुरुआत दी उन्होंने 13 पारियों में 16 छक्के लगाकर सबको चौंका दिया और दिखाया कि भविष्य में वो बड़े सितारे बन सकते हैं।

4. अजिंक्य रहाणे – 15 छक्के (10 पारी)

अजिंक्य रहाणे जो अपनी तकनीकी बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते हैं इन्होंने इस बार आक्रामकता भी दिखाई। 10 पारियों में 15 छक्के लगाकर उन्होंने दिखाया कि वो टी20 में भी तेज़ी से रन बना सकते हैं। 

5. वैभव सूर्यवंशी – 14 छक्के (7 पारी)

केवल 7 पारियों में 14 छक्के लगाने वाले वैभव सूर्यवंशी ने एक विस्फोटक बल्लेबाज़ के रूप में अपनी पहचान बनाई। उनकी स्ट्राइक रेट और पॉवर हिटिंग ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। उन्होंने इस सीज़न भारत की तरफ से सबसे T20 शतक लगाया है। मात्र 14 साल की उम्र में इस लड़के ने बड़े ऊंचाई को छू लिया है।

6. प्रभसिमरन सिंह – 14 छक्के (13 पारी)

प्रभसिमरन सिंह ने निरंतरता दिखाते हुए 13 पारियों में 14 छक्के लगाए। वे कंफिडेंस से खेलते हैं और अपनी टीम को पावरप्ले में बेहतरीन शुरुआत देते रहे।पंजाब के लिए ओपनिंग करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत देते हैं।