IPL इतिहास के एक सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज,जिसमें टॉप 3 में 2 विदेशी

IPL में चौकों-छक्कों की बारिश ही असली रोमांच पैदा करती है। इस आर्टिकल में जानिए उन बल्लेबाज़ों के बारे में जिन्होंने एक ही सीजन में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाकर इतिहास रच दिया।

Indian Premier League,IPL में बल्लेबाज़ी का असली मजा चौकों और छक्कों से ही आता है। हर सीज़न में कुछ खिलाड़ी अपनी विस्फोटक बल्लेबाज़ी से ऐसा कारनामा करते हैं कि पुराने रिकॉर्ड्स भी टूट जाते हैं। एक ही सीज़न में सबसे ज़्यादा बाउंड्री लगाने का रिकॉर्ड यही दिखाता है है,जहां बल्लेबाज़ सिर्फ रन नहीं, बल्कि दर्शकों का मनोरंजन भी करते हैं।जहां बाउंड्री पर बाउंड्री आती है, वहीं दर्शकों को मजा आता है।

1.बटलर का ऐतिहासिक 2022 सीज़न

इस सूची में सबसे ऊपर हैं Jos Buttler, जिन्होंने 2022 में 128 बाउंड्री लगाकर इतिहास रच दिया। जोस बटलर के लिए IPL 2022 का सीजन ऐतिहासिक रहा, जिसमें उन्होंने राजस्थान रॉयल्स (RR) के लिए खेलते हुए 17 मैचों में 57.53 की औसत और 149.05 की स्ट्राइक रेट से 863 रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने 4 शतक और 4 अर्धशतक जड़े थे।

Jos Buttler in IPL most boundary one IPL season

2.विराट कोहली का 2016 के सीजन में अविश्वसनीय कारनामा

विराट कोहली ने IPL 2016 में 121 बाउंड्री लगाए थे। 2016 के सीजन में विराट कोहली ने एक IPL सीजन में सबसे ज्यादा 973 रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम किया था। इस सीजन इन्होंने 81.08 की औसत से रन बनाए थे। जिसमें इन्होंने 4 शतक और 7 अर्धशतक लगाए थे।

Virat Kohli best IPL season in 2016

3.डेविड वॉर्नर 2016 (119 बाउंड्री )

डेविड वॉर्नर के लिए 2016 आईपीएल सत्र उनके करियर का सबसे शानदार सीजन था, जिसमें उन्होंने कप्तानी करते हुए सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) को पहला खिताब दिलाया। उन्होंने 17 मैचों में 60.57 की औसत और 151+ की स्ट्राइक रेट से 848 रन बनाए, जिसमें 9 अर्धशतक शामिल थे। इस सीजन इन्होंने 119 बाउंड्री लगाए थे।

4.शुभमन गिल 2023 (118 बाउंड्री )

शुभमन गिल के लिए IPL 2023 सीज़न शानदार रहा, जिसमें उन्होंने गुजरात टाइटंस (GT) के लिए खेलते हुए 17 मैचों में 59.33 की औसत और 157.80 के स्ट्राइक रेट से 890 रन बनाए। उन्होंने 3 शतक और 4 अर्धशतक लगाकर 'ऑरेंज कैप' अपने नाम किया। उनका सर्वोच्च स्कोर 129 रन था। इस सीजन इन्होंने 118 बाउंड्री लगाए थे।

Subhman gill in IPL 2023 most run

5.यशस्वी जयसवाल 2023 (108 बाउंड्री)

यशस्वी जायसवाल के लिए IPL 2023 सीजन उनके करियर का शानदार सीजन रहा। उन्होंने 14 मैचों में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से 625 रन बनाए, जिसमें 1 शतक और 5 अर्धशतक शामिल थे। उन्होंने सबसे तेज़ अर्धशतक (13 गेंद) का रिकॉर्ड बनाया और 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द सीजन' का पुरस्कार जीता था। इस सीजन इन्होंने कुल 108 बाउंड्री लगाई थी।

6.साई सुदर्शन 2025 (109 बाउंड्री )

2025 में Sai Sudharsan ने 109 बाउंड्री लगाकर इस सूची में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज कराई। गुजरात टाइटन्स के बल्लेबाज साई सुदर्शन ने IPL 2025 में शानदार प्रदर्शन किया, जहां उन्होंने 15 मैचों में 759 रन बनाकर ऑरेंज कैप जीती और 'इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द ईयर' बने। 

उन्होंने 54.21 की औसत से 1 शतक और 6 अर्धशतक लगाए, जिसमें दिल्ली के खिलाफ 108* रन का सर्वोच्च स्कोर था। सुदर्शन 700+ रन बनाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी भी बने। इस सीजन इन्होंने कुल 109 बाउंड्री लगाए थे।