क्या आप जानते हैं? IPL में 5000+ रन देने वाले गेंदबाजों की पूरी लिस्ट

IPL में जहां बल्लेबाज और विकेट लेने वाले गेंदबाज चर्चा में रहते हैं, वहीं कुछ गेंदबाज ऐसे भी हैं जिन्होंने सबसे ज्यादा रन दिए हैं। जानिए टॉप 6 गेंदबाजों की पूरी लिस्ट।

IPL में सब टीमों के प्रशंसक सब लोग सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों को जानते होंगे। और उन बल्लेबाजों को जानते होंगे,जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा रन बनाए हो। लेकिन क्या आप उन गेंदबाजों के बारे में जानते हैं जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा रन दिए हो।

आइए जानते हैं उन गेंदबाजों के बारे में जिन्होंने IPL में सबसे ज्यादा रन लुटाए है -

1.) 5676 - भुवनेश्वर कुमार (199 इनिंग्स)

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम वर्तमान में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए खेलने वाले भुवनेश्वर कुमार का नाम है। जिन्होंने IPL में 199 परियों में 5676 रन दिए हैं। IPL में यूजवेंद्र चहल के बाद दूसरे गेंदबाज है,भुवनेश्वर कुमार जिन्होंने सबसे ज्यादा 215 विकेट लिए हैं। 

2.) 5652 - रविचंद्रन अश्विन (217)

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए अपना आखिरी मैच राजस्थान के खिलाफ अरुण जेटली स्टेडियम में खेलने रविचंद्र अश्विन ने IPL 217 परियों में 5652 रन दिए हैं। अश्विन ने अपने IPL करियर में 187 विकेट लिए हैं। अश्विन ने अपनी बल्लेबाजी से 833 रन बनाए है।

3.) 5325 - रवींद्र जडेजा (232)

चेन्नई सुपर किंग्स के कई सालों से बेहतरीन ऑलराउंडर प्रदर्शन करने वाले रवींद्र जडेजा IPL 2026 में राजस्थान रॉयल्स के लिए खेल रहे हैं। जडेजा ने अपने IPL करियर में 232 परियों में 5325 रन दिए हैं। जडेजा अपनी गेंदबाजी प्रदर्शन से 176 विकेट लिए हैं। और 3392 रन बनाए है।

4.) 5273 - युजवेंद्र चहल (179)

युजवेंद्र चहल IPL इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज है। चहल ने IPL में 228 विकेट लिए हैं। इन्होंने अपनी गेंदबाजी से 179 परियों में 5273 रन दिए हैं।

5.) 5108 - पीयूष चावला (191)

2024 में मुंबई इंडियंस के लिए आखिरी मैच खेलने वाले पीयूष चावला ने IPL में 191 परियों में 5108 रन दिए हैं। इन्होंने अपनी गेंदबाजी प्रदर्शन से 192 विकेट लिए हैं। इनकी IPL में सबसे बेस्ट स्पेल 4 ओवर में 17 रन देकर 4 विकेट का है।

6.) 5102 - सुनील नरेन (194)

इस लिस्ट में इकलौते विदेशी गेंदबाज है सुनील नारायण, कोलकाता नाईट राइडर्स के 2012 खेलते आ रहे सुनील नारायण ने 194 परियों में 5102 रन दिए हैं। सुनील नारायण ने IPL में अपनी करिश्माई गेंदबाजी अंदाज से 199 विकेट लिए हैं। इन्होंने अपनी बल्लेबाजी से 1820 रन बनाए है। इन्होंने IPL में एक शतक भी लगाए हैं।