IPL में जब 9 और 10 विकेट से मिली जीत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़,जो कभी आउट नहीं हुआ ?

IPL में 9-10 विकेट से जीतने वाले मैचों में विराट कोहली सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ हैं और खास बात यह है कि वह इन मैचों में कभी आउट नहीं हुए।

IPL में अक्सर बड़े स्कोर का मुकाबले और आखिरी ओवर का ड्रामा देखने को मिलता है। लेकिन कुछ मैच ऐसे भी होते हैं जहां एक टीम पूरी तरह से विपक्षी पर हावी हो जाती है और 9 या 10 विकेट से एकतरफा जीत दर्ज करती है। ऐसे मुकाबलों में ओपनिंग बल्लेबाज़ों का रोल बेहद अहम हो जाता है।

इसी पर विचार करते हुए हम एक ऐसे खिलाड़ी की बात करेंगे जो 9-10 विकेट से जीतने वाले मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए है,और कभी इन मैचों में आउट नहीं हुआ है। आइए उस बल्लेबाज के बारे जानते हैं!

1. 579 रन – Virat Kohli (12 पारियां)

विराट कोहली इस लिस्ट में वह खिलाडी है जिन्होंने 9 विकेट और 10 विकेट से जीतने वाले मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाए है,और वह कभी आउट नहीं हुए है। विराट कोहली 12 परियों में ही 579 रन बनाए है।Virat kohli most runs in when team win by 9-10 wicket

2. 578 रन – Chris Gayle (10 पारियां)

IPL में रिकॉर्ड की बात हो और क्रिस गेल का नाम न हो ऐसा हो नहीं सकता है। क्रिस गेल ने 10 परियों 578 रन बनाए है जिसमें वह टीम को 9-10 विकेट जीत दिलवाए है।

3. 551 रन – David Warner (9 पारियां)

हैदराबाद को 2016 में IPL चैम्पियन बनाने वाले डेविड वॉर्नर ने महज 9 परियों में 551 रन बनाए है जिसमें उन्होंने टीम को 9-10 विकेट से जीतने में सफलता दिलाई है।

4. 408 रन – Gautam Gambhir (8 पारियां)

2012 गौतम गंभीर की कप्तानी में चेन्नई सुपर किंग्स को हराकर पहला खिताब। 2014: गंभीर की कप्तानी में किंग्स इलेवन पंजाब को हराकर दूसरा खिताब। गौतम गंभीर ने 8 परियों में 408 रन बनाए है जिसमें उन्होंने अपनी टीम को 9-10 विकेट से अपनी जीत दिलाने में सफल रहे हैं 

कोहली क्यों हैं सबसे खास?

इस लिस्ट में सबसे ऊपर नाम आता है विराट कोहली का, जिन्होंने 579 रन बनाए हैं। लेकिन सबसे दिलचस्प बात ये है कि कोहली इस पूरे लिस्ट में 9/10 विकेट से जीत में कभी आउट ही नहीं हुए। यानी जब भी उनकी टीम ने इतनी बड़ी जीत हासिल की, कोहली ने अंत तक नाबाद रहकर मैच खत्म किया।

गेल और वॉर्नर भी पीछे नहीं

Chris Gayle और David Warner जैसे विस्फोटक बल्लेबाज़ भी इस लिस्ट में बहुत करीब हैं। गेल की पावर हिटिंग और वॉर्नर की आक्रामक शुरुआत ने कई मैचों को एकतरफा बना दिया।