3 ऐसे क्रिकेट खिलाड़ी जिन्होंने अपने देश की महिला क्रिकेटर से शादी की

आज हम क्रिकेट रिकॉर्ड के बारें में नहीं बल्कि किन पुरुष क्रिकेटरों ने अपने ही देश की टेस्ट खेल चुकी महिला क्रिकेटर से शादी की, इस बारें में जानेंगे।

नई दिल्ली: क्रिकेट ही एक ऐसा खेल है जो दुनिया के 4 द्वीपों में खेला जाता है लेकिन दुनिया में फिर भी यह उतना पॉपुलर नहीं जितना टेनिस और फुटबाल है। फिर चाहे एशिया हो या योरोप में इंग्लैंड और अफ्रीका में दक्षिण अफ्रीका और ज़िम्बाम्बे और ऑस्ट्रेलिया में ऑस्ट्रेलिया और न्यूज़ीलैंड। क्रिकेट में वैसे तो कई चौंकाने वाले रिकॉर्ड बने हैं। आज हम क्रिकेट रिकॉर्ड के बारें में नहीं बल्कि किन पुरुष क्रिकेटरों ने अपने ही देश की टेस्ट खेल चुकी महिला क्रिकेटर से शादी की, इस बारें में जानेंगे।

यह भी पढ़ें: घरेलु क्रिकेट में वसीम जाफर के रिकॉर्ड को तोड़ना होगा नामुमकिन

इस लिस्ट में केवल 3 ही जोड़े हैं। ये जोड़े इंग्लैंड, श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के हैं। आइये इस बारें में जानते हैं।

1- रोजर प्रिडॉक्स और रूथ वेस्टब्रुक (इंग्लैंड)

इंग्लैंड की तरफ से रोजर प्रिडॉक्स ने मात्र 3 टेस्ट खेला है। उन्होंने इंग्लैंड के लिए 1968 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ डेब्यू किया था। वहीं रुथ वेस्टब्रुक ने इंग्लैंड की महिला क्रिकेट टीम के लिए 1957/58 और 1963 के दौरान 11 टेस्ट मैच खेला। यह पहला ऐसा जोड़ा था जिन्होंने अपने देश के लिए टेस्ट मैच खेला था और आपस में शादी की थी.


2- गाइ डे अलविस और रसंजलि सिल्वा (श्रीलंका)

जोड़ा जिसने अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेला और शादी की वह श्रीलंका के थे। गाइ डे अलविस श्रीलंका पुरुष क्रिकेट टीम के 1983 से 1988 के दौरान सदस्य रहे। इन्होने श्रीलंका के लिए कुल 11 टेस्ट खेले।

वहीं उनकी पत्नी रसंजलि सिल्वा भी श्रीलंका की महिला टीम की खिलाड़ी रह चुकी हैं। यह जोड़ा क्रिकेट इतिहास का दूसरा जोड़ा था जिन्होंने अपने देश का क्रिकेट में प्रतिनिधित्व करने के बाद शादी की।

mitchell starc and alyssa healy

3- मिशेल स्टार्क और एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया)

क्रिकेट इतिहास में यह जोड़ा सबसे ज्यादा फेमस रहा है। यह दोनों बचपन के दोस्त रहे हैं। और बड़े होकर ऑस्ट्रेलिया की तरफ से खेला भी। एलिसा हीली ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज़ है जबकि मिचेल स्टार्क ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज़ हैं। एलिसा हीली उस समय चर्चा में आयी जब उनके पति स्टार्क 2020 T20 वर्ल्ड कप का फ़ाइनल उनके लिए देखने के कारण दक्षिण अफ्रीका का दौरा बीच में छोड़कर आ गए।