वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू हो चुकी है। जिसमें सभी टीमों का लक्ष्य 2027 वर्ल्ड कप पर है।क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी के लिए वनडे वर्ल्ड कप खेलना बेहद खास उपलब्धि मानी जाती है। वर्ल्ड कप क्रिकेट का सबसे बड़ा टूर्नामेंट है, जहां दुनिया की बेहतरीन टीमें और उनके सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी मैदान पर उतरते हैं। लेकिन, क्रिकेट इतिहास में कुछ ऐसे दिग्गज खिलाड़ी भी रहे हैं, जिन्होंने अपने देश के लिए वनडे क्रिकेट में लंबे समय तक खेले हैं, लेकिन उन्हें कभी ODI वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला।
हैरानी की बात यह है कि टॉप-10 में तीन भारतीय खिलाड़ियों का नाम है। आइए विस्तार से जानते हैं उन खिलाड़ियों के बारे में, जिन्होंने वर्ल्ड कप खेले बिना सबसे ज्यादा ODI मैच खेले।
1. इरफ़ान पठान – 120 ODI
इस सूची में सबसे ऊपर भारत के पूर्व ऑलराउंडर इरफ़ान पठान का नाम आता है। इरफ़ान ने अपने वनडे करियर में कुल 120 मैच खेले, लेकिन वह कभी ODI वर्ल्ड कप में खेलने का सौभाग्य प्राप्त तो नहीं हुआ।
2. मैथ्यू वेड – 97 ODI
ऑस्ट्रेलिया के विकेटकीपर-बल्लेबाज मैथ्यू वेड इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। वेड ने 97 वनडे मैच खेले, लेकिन उन्हें ODI वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला।
3. नुवान ज़ोयसा – 95 ODI
श्रीलंका के पूर्व तेज गेंदबाज नुवान ज़ोयसा ने अपने वनडे करियर में 95 मैच खेले। वह इस सूची में तीसरे नंबर पर हैं। लेकिन इनको भी कभी श्रीलंका के लिए वर्ल्ड कप में मौका नहीं मिला।
ज़ोयसा अपनी बाएं हाथ की तेज गेंदबाजी और शुरुआती ओवरों में विकेट लेने की क्षमता के लिए जाने जाते थे। उन्होंने श्रीलंका के लिए लंबे समय तक वनडे क्रिकेट खेले थे।
4. एलेस्टेयर कुक – 92 ODI
इंग्लैंड के महान बल्लेबाज एलेस्टेयर कुक का नाम इस सूची में चौथे स्थान पर है। कुक ने इंग्लैंड के लिए 92 ODI मैच खेले।
टेस्ट क्रिकेट में कुक का प्रदर्शन शानदार रहा और उन्होंने इंग्लैंड के लिए कई यादगार पारियां खेलीं। हालांकि, वनडे क्रिकेट में 92 मैच खेलने के बावजूद उनके नाम ODI वर्ल्ड कप खेलने का रिकॉर्ड नहीं है।
5. अल्ज़ारी जोसेफ – 88 ODI
वेस्टइंडीज के तेज गेंदबाज अल्ज़ारी जोसेफ इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने 88 वनडे मैच खेले हैं। वेस्टइंडीज के लिए उन्होंने वनडे क्रिकेट में काफी मुकाबले खेले, लेकिन ODI वर्ल्ड कप में खेलने का अवसर नहीं मिला।
6. वीवीएस लक्ष्मण – 86 ODI
भारतीय क्रिकेट के दिग्गज बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण इस सूची में छठे नंबर पर हैं। लक्ष्मण ने भारत के लिए 86 ODI मैच खेले। लेकिन उनके करियर की सबसे बड़ी दुविधाओं में से एक यह रही कि वह भारत के लिए ODI वर्ल्ड कप नहीं खेल पाए।
7. जेम्स होप्स – 84 ODI
ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर जेम्स होप्स ने अपने करियर में 84 वनडे मैच खेले। वह इस सूची में सातवें स्थान पर हैं।
होप्स बल्लेबाजी और गेंदबाजी दोनों में योगदान देने वाले उपयोगी खिलाड़ी थे। ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के लिए 84 वनडे खेलना उनकी योग्यता को दर्शाता है ,लेकिन उन्हें वर्ल्ड कप में खेलने का मौका नहीं मिला।
8. इशांत शर्मा – 80 ODI
भारत के अनुभवी तेज गेंदबाज इशांत शर्मा इस सूची में आठवें स्थान पर हैं। इशांत ने भारत के लिए 80 वनडे मैच खेले।
टेस्ट क्रिकेट में लंबे समय तक भारतीय तेज गेंदबाजी का हिस्सा रहे इशांत ने वनडे में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया। लेकिन इतने वनडे खेलने के बावजूद वह ODI वर्ल्ड कप में भारतीय टीम के लिए नहीं खेल सके।
9. मैल्कम वॉलर – 79 ODI
जिम्बाब्वे के मैल्कम वॉलर ने अपने वनडे करियर में 79 मैच खेले। वह इस सूची में नौवें स्थान पर हैं।
वॉलर ने जिम्बाब्वे के लिए कई वर्षों तक वनडे क्रिकेट खेला। हालांकि, उनके करियर में 79 ODI मैच होने के बावजूद वर्ल्ड कप में खेलने का अवसर नहीं आया।
10. सलमान बट – 78 ODI
पाकिस्तान के पूर्व सलामी बल्लेबाज सलमान बट इस सूची में दसवें स्थान पर हैं। उन्होंने पाकिस्तान के लिए 78 ODI मैच खेले थे।
बाएं हाथ के बल्लेबाज सलमान बट ने पाकिस्तान के लिए वनडे क्रिकेट में कई अच्छी पारियां खेलीं। इसके बावजूद वह ODI वर्ल्ड कप में पाकिस्तान टीम का हिस्सा नहीं ले सके।
वर्ल्ड कप के बिना लंबा ODI करियर
इस सूची की सबसे खास बात यह है कि इसमें शामिल खिलाड़ियों ने अपने अपने देशों के लिए लंबे समय तक वनडे मैच खेले, लेकिन क्रिकेट के सबसे बड़े टूर्नामेंट यानी ODI वर्ल्ड कप में हिस्सा नहीं ले सके।





