श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, IPL की इस बेहद खास लिस्ट में सिर्फ विराट कोहली दे पाए टक्कर

IPL 2026 में श्रेयस अय्यर ने लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 101* रन की कप्तानी पारी खेलकर इतिहास रच दिया। वह सफल रन चेज़ में शतक लगाने वाले चुनिंदा कप्तानों की लिस्ट में शामिल हो गए हैं।

IPL का इतिहास कई शानदार और यादगार पारियों से भरा पड़ा है, लेकिन जब कोई कप्तान अपनी टीम को लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाकर जीत दिलाता है, तो वह पारी और भी खास बन जाती है। IPL 2026 में Shreyas Iyer ने लखनऊ के खिलाफ ऐसी ही एक ऐतिहासिक पारी खेलकर ऐतिहासिक लिस्ट में शामिल कर लिया।Shreyas Iyer second captain in IPL made century in IPL chese

लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ खेलते हुए श्रेयस अय्यर ने 101 रनों की नाबाद पारी खेली और अपनी टीम को शानदार जीत दिलाई। इसी के साथ वह IPL इतिहास में सफल रन चेज़ के दौरान शतक लगाने वाले कप्तानों की सूची में शामिल हो गए।

IPL चेज़ में सेंचुरी लगाने वाले कप्तान

IPL इतिहास में अब तक बहुत कम कप्तान ऐसे रहे हैं जिन्होंने लक्ष्य का पीछा करते हुए शतक लगाया हो। इस खास लिस्ट में बड़े-बड़े दिग्गज खिलाड़ियों के नाम शामिल हैं।

2026 – Shreyas Iyer : 101 vs LSG (2026)

2021 – Sanju Samson : 119 vs PBKS(2021)

2016 – Virat Kohli : 108 vs RPS(2016)

2011 – Virender Sehwag : 119 vs Deccan Chargers(2011)

इन पारियों की खास बात यह रही कि सभी कप्तानों ने दबाव की स्थिति में लक्ष्य का पीछा करते हुए अपनी टीम के लिए जिम्मेदारी निभाई और अपनी पारी को यादगार बना दिया।

सफल चेज़ में नाबाद शतक लगाने वाले कप्तान

अगर सफल रन चेज़ में नाबाद शतक की बात करें, तो यह रिकॉर्ड और भी ज्यादा दुर्लभ हो जाता है। अब तक सिर्फ दो कप्तान ही ऐसा कर पाए हैं।

108* – Virat Kohli बनाम RPS, 2016

101* – Shreyas Iyer बनाम LSG, 2026

श्रेयस अय्यर की यह पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने अंत तक टिककर टीम को जीत दिलाई और दबाव में बेहतरीन कप्तानी पारी खेली।

विराट कोहली के खास क्लब में पहुंचे श्रेयस अय्यर

Virat Kohli को सभी चेज मास्टर कहते हैं। विराट कोहली ने 2016 में RPS के खिलाफ नाबाद 108 रनों की कप्तानी पारी खेली थी। अब श्रेयस अय्यर ने भी उनकी बराबरी करते हुए इस खास रिकॉर्ड लिस्ट में अपना नाम दर्ज करा लिया है।Virat Kohli first captain in IPL made century in IPL chese

अय्यर की शतकीय पारी करा सकती है सेमीफाइनल का सफ़र

श्रेयस अय्यर ने लखनऊ के खिलाफ शतक लगाकर अपनी टीम को एक अहम जीत दिलाई है। जिससे अभी भी मौका है कि पंजाब किंग्स सेमीफाइनल में जगह बना सकती है। जब मुंबई इंडियंस,राजस्थान को हरा देती है तब।