एक हफ्ते में विराट कोहली के 5 बड़े रिकॉर्ड ध्वस्त, श्रेयस से ईशान तक 5 भारतीय खिलाड़ी

अक्टूबर 2026 के पहले सप्ताह में भारतीय क्रिकेट के पांच खिलाड़ियों ने विराट कोहली के नाम दर्ज बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। जानिए श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने कौन-कौन से रिकॉर्ड तोड़े।

भारतीय क्रिकेट में विराट कोहली कई सालों से कई बड़े बड़े रिकॉर्ड बनाते चले आ रहे है। खासकर T20 और वनडे क्रिकेट में कोहली ने ऐसे कई रिकॉर्ड बनाए है, जिन्हें पार करना आसान नहीं माना जाता था। लेकिन अक्टूबर 2026 का पहला सप्ताह भारतीय क्रिकेट के लिए कुछ अलग ही कहानी लेकर आया।

पिछले करीब एक सप्ताह में भारतीय क्रिकेट के पांच अलग-अलग खिलाड़ियों ने विराट कोहली के नाम दर्ज बड़े रिकॉर्ड्स को पीछे छोड़ दिया। श्रेयस अय्यर, ईशान किशन, शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा और तिलक वर्मा ने अपनी-अपनी शानदार पारियों से विराट के कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिये है।

आइए जानते हैं उनके पांच बड़े रिकॉर्ड्स के बारे -

1. श्रेयस अय्यर ने सफल रन चेज में कोहली का रिकॉर्ड तोड़ा

वेस्टइंडीज के खिलाफ लखनऊ में खेले गए पहले T20I मुकाबले में अय्यर ने कप्तानी पारी खेलते हुए नाबाद 102 रन बनाए। उन्होंने सिर्फ 43 गेंदों में यह पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 6 छक्के शामिल रहे। भारत ने 172 रन के लक्ष्य को केवल 18 ओवर में हासिल कर लिया।

इस पारी के साथ अय्यर ने सफल रन चेज में किसी भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे बड़े T20I स्कोर का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। इससे पहले यह रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम था। कोहली ने 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ सफल रन चेज में 94 रन की नाबाद पारी खेली थी।

2. ईशान किशन ने कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा

ईशान किशन ने 2026 में T20 क्रिकेट में अपने बल्ले से लगातार शानदार प्रदर्शन किया और एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा T20 रन बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। विराट कोहली ने 2016 में कुल 1614 T20 रन बनाए थे। यह रिकॉर्ड लगभग 10 साल तक भारतीय बल्लेबाजों में सबसे ऊपर रहा।Ishan kisan break virat kohli 10 year old t20 record

लेकिन 2026 में ईशान किशन ने इसे पीछे छोड़ दिया।

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले T20I में 37 रन की नाबाद पारी के साथ ईशान के 2026 के कुल T20 रन 1644 हो गए। इस तरह उन्होंने कोहली के 1614 रन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।

एक कैलेंडर वर्ष में भारतीयों के सबसे ज्यादा T20 रन:

1. 1644 — ईशान किशन, 2026

2. 1614 — विराट कोहली, 2016

3. 1602 — अभिषेक शर्मा, 2025

ईशान ने यह रिकॉर्ड 45 पारियों में हासिल किया है, जबकि कोहली ने 2016 में यह रिकॉर्ड 29 पारियों में बनाया था। यही वजह है कि रिकॉर्ड के साथ-साथ दोनों खिलाड़ियों के पारियों में अंतर है।

3. शुभमन गिल ने 3 मैचों की ODI सीरीज में कोहली को पीछे छोड़ा

वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में गिल ने बल्ले से जबरदस्त प्रदर्शन किया। उन्होंने इस सीरीज में कुल 334 रन बनाए।

इसमें पहले ODI में 110 रन और दूसरे ODI में नाबाद 223 रन की ऐतिहासिक पारी शामिल रही। तीसरे मुकाबले में वह सिर्फ 1 रन बनाकर आउट हुए, लेकिन तब तक वह सीरीज में बड़ा रिकॉर्ड बना चुके थे।

गिल की 334 रन की सीरीज उन्हें तीन मैचों की ODI सीरीज में भारतीय कप्तान द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन के मामले में विराट कोहली से आगे है। बतौर कप्तान विराट कोहली ने 3 मैचों की वनडे सीरीज में सर्वोच्च स्कोर 263 रन है। जो उन्होंने साल 2017 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 3 मैचों की घरेलू वनडे सीरीज के दौरान बनाए थेShubman gill score double century vs westindies

4. अभिषेक शर्मा ने पाकिस्तान के खिलाफ कोहली का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ा

एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में भारत का सामना पाकिस्तान से हुआ। इस हाई-वोल्टेज मुकाबले में अभिषेक शर्मा ने सिर्फ 28 गेंदों पर 61 रन की विस्फोटक पारी खेली। उनकी पारी में 3 चौके और 7 छक्के शामिल रहे। भारत ने यह मुकाबला 19 रन से जीतकर गोल्ड मेडल अपने नाम किया।

इस प्रदर्शन के साथ अभिषेक शर्मा भारत-पाकिस्तान T20I मुकाबलों में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए। अभिषेक के नाम अब भारत-पाकिस्तान T20I मुकाबलों में कुल 14 छक्के हो गए हैं और उन्होंने विराट कोहली 11 छक्के को पीछे छोड़ दिया है।

5. तिलक वर्मा ने T20I फाइनल में औसत के मामले में कोहली को पीछे छोड़ा

2026 एशियन गेम्स के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ तिलक वर्मा ने सिर्फ 22 गेंदों पर नाबाद 51 रन बनाए। उनकी पारी ने भारत को 211/6 के बड़े स्कोर तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई।

T20I फाइनल मुकाबलों में लगातार शानदार पारियां खेलने के कारण तिलक का औसत इस रिकॉर्ड में विराट कोहली के पुराने औसत 76.5 से आगे निकल गया। तिलक वर्मा का टी20I फाइनल में औसत 100+ का है।