भारत के लिए हालिया टी20 अंतरराष्ट्रीय दौर किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा। आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ लगातार मिली हारों ने टीम इंडिया के नाम कई ऐसे शर्मनाक रिकॉर्ड दर्ज करा दिए, जो भारतीय क्रिकेट इतिहास में पहले कभी देखने को नहीं मिले। एक तरफ टीम ने अपनी नंबर-1 टी20आई रैंकिंग गंवाई, तो दूसरी ओर कई वर्षों से कायम रिकॉर्ड भी टूट गए। आइए सीरियल वाइज जानते हैं भारतीय टीम के नाम दर्ज हुए ये 13 अनचाहे रिकॉर्ड।
भारतीय क्रिकेट इतिहास का सबसे बुरा दौर, टीम इंडिया के नाम दर्ज हुए 13 शर्मनाक रिकॉर्ड
1. पहली बार आयरलैंड के खिलाफ इंटरनेशनल मैच हारा
भारतीय क्रिकेट टीम ने अपने इतिहास में पहली बार आयरलैंड के खिलाफ किसी भी इंटरनेशनल मुकाबले में हार का सामना किया। उसके पहले भारतीय टीम आयरलैंड के खिलाफ अजेय थी।
2. पहली बार आयरलैंड के खिलाफ सीरीज गंवाई
सिर्फ एक मैच ही नहीं, बल्कि भारत पहली बार आयरलैंड के खिलाफ द्विपक्षीय सीरीज भी हार गया। यह भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद निराशाजनक उपलब्धि रही। जिससे भारतीय टीम पर बहुत सवाल उठे थे
3. पहली बार लगातार पांच, छह और सात टी20 इंटरनेशनल मैच नहीं जीत पाना
टीम इंडिया पहली बार लगातार 5, 6 और फिर 7 टी20 इंटरनेशनल मुकाबलों में जीत दर्ज करने में नाकाम रही। भारतीय टीम का यह अभी तक का सबसे खराब न जीतने का सिलसिला है।
4. पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 100 से ज्यादा रन के अंतर से हार
इंग्लैंड के खिलाफ भारत को 125 रन से हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले भारतीय टीम कभी भी टी20 इंटरनेशनल में इतनी बड़ी हार नहीं झेली थी।
5. टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे कम स्कोर
भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह फ्लॉप रही और पूरी टीम सिर्फ 76 रन पर सिमट गई। यह भारत का टी20 इंटरनेशनल में दूसरा सबसे कम स्कोर है। पहला सबसे कम स्कोर का शर्मनाक रिकॉर्ड ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ है। 2008 में भारत ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 74 रन पर सिमट गई है।
6. 12 साल बाद इंग्लैंड के खिलाफ टी20 सीरीज गंवाई
भारत ने लगभग 12 वर्षों तक इंग्लैंड के खिलाफ टी20I सीरीज नहीं हारी थी, लेकिन इस बार वह शानदार रिकॉर्ड भी गवां दिया।
7. 7 साल बाद लगातार दो टी20 सीरीज हारी
भारतीय टीम को लगातार दूसरी टी20 द्विपक्षीय सीरीज में हार का सामना करना पड़ा। लगभग सात साल बाद ऐसा देखने को मिला। इससे पहले लगातार दो सीरीज में हार का सामना 2019 में करना पड़ा था। न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ लगातार दो सीरीज में हार का सामना करना पड़ा था।
8. भारत पहली बार ब्रिस्टल में इंटरनेशनल मुकाबला हारा
ब्रिस्टल के मैदान पर भारत ने पहली बार किसी भी इंटरनेशनल मुकाबले में हार झेली। इससे पहले यहां टीम का रिकॉर्ड अजेय रहा था। भारत और इंग्लैंड के बीच चौथे टी20 मुकाबला ब्रिस्टल में खेला गया था जिसमें भारत को 9 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था।
9. पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा रन की साझेदारी दी
भारतीय गेंदबाज पहली बार किसी टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में विपक्षी टीम को 200 से ज्यादा रन की साझेदारी बनाने से नहीं रोक सके। यह भी एक बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड रहा। इस मैच में जॉस बटलर और हैरी ब्रुक ने मिलकर 102 गेंदों में 233 की साझेदारी की।
10. पहली बार टी20 इंटरनेशनल में 250 से ज्यादा रन दिए
इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ 257 रन बना दिए। भारतीय टीम ने अपने टी20 इतिहास में पहली बार विपक्षी टीम को इतना बड़ा स्कोर बनाने दिया। इससे पहले भी यह रिकॉर्ड इंग्लैंड के खिलाफ ही था। जो मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में 247 रन बनाया था।
11. 1605 दिनों बाद नंबर-1 टी20आई रैंकिंग गंवाई
लंबे समय तक टी20 इंटरनेशनल की नंबर-1 टीम रहने के बाद भारत को 1605 दिनों के बाद यह ताज गंवाना पड़ा। लगातार खराब प्रदर्शन का असर रैंकिंग पर भी साफ दिखाई दिया।
12. पहली बार एक ही टी20 सीरीज/टूर्नामेंट में चार मैच हारे
भारत पहली बार किसी एक टी20 द्विपक्षीय सीरीज या टूर्नामेंट में चार मुकाबले हार गया। इससे पहले ऐसा कभी नहीं हुआ था कि भारत एक सीरीज/टूर्नामेंट में लगातार 4 मैच हार जाए।
13. पहली बार बिना कोई मैच जीते लगातार दो द्विपक्षीय टी20 सीरीज हारी
भारतीय टीम पहली ऐसा करने वाली पहली टीम बनी। जिसने लगातार दो द्विपक्षीय टी20 सीरीज बिना एक भी मुकाबला जीते गंवा दीं। यह 2 सीरीज भारतीय टी20 क्रिकेट के सबसे खराब दौरों में गिना जाएगा।
इतने शर्मनाक रिकॉर्ड सिर्फ 2 सीरीज में बनने पर कई सवाल उठे
आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ मिली लगातार हारों ने भारतीय क्रिकेट टीम के सामने कई बड़े सवाल खड़े कर दिए हैं। बल्लेबाजी, गेंदबाजी, टीम मैनेजमेंट और यहां तक टीम चुनने और हेड कोच के सामने कई सवाल खड़े हैं?





