ऋषभ पंत वर्तमान में भारत के लिए टेस्ट क्रिकेट में सबसे सफल बल्लेबाजों में से एक है। पंत लगातार भारत के लिए एक से बढ़कर एक बड़ी पारियां खेले रहे हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में भी वह भारत के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल हैं। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में पंत भारत के लिए एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम किए हैं। आइए उस उपलब्धि के बारे में विस्तार से जानते हैं।
भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाजों की सूची में पंत 24 बार 50 या उससे ज्यादा का स्कोर कर चुके हैं।
1. ऋषभ पंत – 24 बार
पंत ने WTC में भारत के लिए 24 बार 50+ स्कोर किया है। वह इस सूची में सबसे ऊपर हैं। उनकी खासियत सिर्फ बड़ी पारियां खेलना नहीं, बल्कि मुश्किल मौकों में तेजी से रन बनाकर मैच का परिणाम बदलना भी आता है।
श्रीलंका के खिलाफ उन्होंने WTC में भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया। यह कारनामा इन्होंने टेस्ट कप्तान शुभमन गिल को पीछे छोड़ कर किया है।
2. रवींद्र जडेजा – 23 बार
ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा 23 बार 50+ स्कोर के साथ दूसरे स्थान पर हैं।जडेजा का भारत के लिए लंबे समय से खेलते आ रहे का परिणाम है कि वह इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर है। इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह भारत के लिए 50 WTC मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी भी बन चुके हैं।
3. यशस्वी जायसवाल – 20 बार
युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने WTC में 20 बार 50+ स्कोर किया है। वह इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। जायसवाल ने कम समय में टेस्ट क्रिकेट में अपनी मजबूत पहचान बनाई है और WTC में भी लगातार रन बनाने में सफलता हासिल कर रहे हैं।
4. शुभमन गिल – 19 बार
भारत के कप्तान शुभमन गिल ने WTC में 19 बार 50+ स्कोर किया है। वह इस सूची में चौथे स्थान पर हैं।
5. रोहित शर्मा – 17 बार
पूर्व भारतीय कप्तान रोहित शर्मा इस सूची में 17 बार 50+ स्कोर के साथ पांचवें स्थान पर हैं। रोहित ने WTC में बतौर सलामी बल्लेबाज कई शानदार पारियां खेलीं और भारत को टेस्ट मैचों में मजबूत शुरुआत दिलाने में अहम भूमिका निभाई।
पंत का दो रिकॉर्ड्स पर दबदबा
इन दोनों रिकॉर्ड को देखें तो ऋषभ पंत की खासियत साफ नजर आती है। एक तरफ वह एशिया में विकेटकीपरों के बीच सबसे तेज 1500 टेस्ट रन पूरे करने वाले बल्लेबाज हैं, वहीं दूसरी तरफ WTC में भारत के लिए सबसे ज्यादा 50+ स्कोर करने वाले बल्लेबाज भी बन चुके हैं।

.jpg)



