267 रन का ऐतिहासिक चेज़, T20 क्रिकेट में बना नया विश्व रिकॉर्ड; 536 रन और 3 शतकों वाले मैच में वॉशिंगटन फ्रीडम ने रचा इतिहास

MLC 2026 के एलिमिनेटर में वॉशिंगटन फ्रीडम ने 267 रन का लक्ष्य हासिल कर टी20 इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ बनाया। मैच में 536 रन, 51 छक्के और तीन शतक देखने को मिले।

टी20 क्रिकेट में रिकॉर्ड बनना और टूटना आम बात है, लेकिन मेजर लीग क्रिकेट (MLC) 2026 के एलिमिनेटर मुकाबले में जो हुआ, उसने इस फॉर्मेट के इतिहास में नया इतिहास लिख दिया। वॉशिंगटन फ्रीडम ने 267 रन के विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए सिर्फ 18.4 ओवर में 270/4 रन बनाकर मैच जीत लिया। यह टी20 क्रिकेट के इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ बन गया।

मैच में दोनों टीमों ने मिलकर 536 रन, 51 छक्के, 30 चौके और 3 शानदार शतक लगाए। यह मुकाबला टी20 इतिहास के सबसे बेहतरीन और विस्फोटक मैचों में हमेशा याद रखा जाएगा।

MI न्यूयॉर्क ने बनाए 266 रन

पहले बल्लेबाजी करते हुए MI न्यूयॉर्क ने 20 ओवर में 266/9 का विशाल स्कोर खड़ा किया। टीम के कप्तान निकोलस पूरन ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए केवल 33 गेंदों में 106 रन बनाए। उनकी इस पारी में 5 चौकों और 13 छक्कों की बरसात देखने को मिली। कप्तान पूरन ने मात्र 31 गेंदों में शतक पूरा।एंड्रीज गौस and स्टीव smith highest partnership in the T20 cricket history

गौस और स्टीव स्मिथ ने कर दिया कमाल

267 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी वॉशिंगटन फ्रीडम की शुरुआत बेहद आक्रामक रही। एंड्रीज़ गौस ने सिर्फ 51 गेंदों में 132 रन की विस्फोटक पारी खेली, जबकि तीनों फॉर्मेट के अनुभवी बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने 48 गेंदों पर नाबाद 110 रन बनाकर टीम को ऐतिहासिक जीत दिलाई। स्मिथ ने 40 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। यह इनका टी20 करियर का सबसे तेज शतक था।

दोनों बल्लेबाज़ों ने MI न्यूयॉर्क के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई की और वॉशिंगटन फ्रीडम ने 18.4 ओवर में 270/4 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच के हीरो एंड्रीज गौस को प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला।एंड्रीज गौस and स्टीव smith highest partnership in T20 history

इस मैच में बने कुछ बड़े रिकॉर्ड नीचे दिए गए हैं।

इस जीत के साथ वॉशिंगटन फ्रीडम ने टी20 क्रिकेट में सबसे बड़े सफल लक्ष्य का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

267 रन – वॉशिंगटन फ्रीडम बनाम MI न्यूयॉर्क (2026)

265 रन – पंजाब किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स

262 रन – पंजाब किंग्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स

259 रन – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज

बाउंड्री से बने सबसे ज़्यादा रन

यह मुकाबला सिर्फ सबसे बड़े रन चेज़ के लिए ही नहीं, बल्कि बाउंड्री से बने सबसे अधिक रन के लिए भी इतिहास में दर्ज हो गया। दोनों टीमों ने मिलकर चौकों और छक्कों से 426 रन बनाए, जो किसी भी टी20 मैच में सर्वाधिक हैं।

टी20 मैच में बाउंड्री से सबसे ज़्यादा रन:

426 – वॉशिंगटन फ्रीडम बनाम MI न्यूयॉर्क (2026)

402 – बुल्गारिया बनाम जिब्राल्टर (2025)

400 – RCB बनाम SRH (2024)

400 – KKR बनाम PBKS (2024)

394 – दक्षिण अफ्रीका बनाम वेस्टइंडीज (2023)

फ्रेंचाइजी लीग में T20 में सबसे बड़ी पार्टनरशिप:

इस मैच में टी20 इतिहास की दो बल्लेबाजों के बीच सबसे बड़ी पार्टनरशिप हुई है। गौस और स्मिथ ने अपना नाम इस लिस्ट में सबसे ऊपर दर्ज कराया।

241 - गौस और स्मिथ (WF) बनाम MINY, 2026

241 - दास और टी हसन (ढाका) बनाम RAJ, 2025

229 - डिविलियर्स और कोहली (RCB) बनाम GL, 2016

220 - राहुल और राणा (DC) बनाम PBKS, 2026

215* - डिविलियर्स और कोहली (RCB) बनाम MI, 2015

रिकॉर्डों की बारिश वाला मुकाबला

इस मैच में कुल 536 रन, 51 छक्के, 30 चौके और 3 शतक देखने को मिले। निकोलस पूरन, एंड्रीज़ गौस और स्टीव स्मिथ तीनों ने शतक जड़कर दर्शकों को इस मैच में भरपूर मनोरंजन किया। इस जीत के साथ वाशिंगटन फ्रीडम ने क्वालीफायर 2 के लिए क्वालीफाई कर लिया। MI न्यूयार्क इसी हार के साथ टूर्नामेंट से बाहर हो गई।