कप्तानी का दबाव या गेंदबाजी की कमजोरी? भारत के खिलाफ 2026 में बने ये 5 बड़े स्कोर

भारत के खिलाफ टी20I इतिहास के पांच सबसे बड़े टीम स्कोर, दिलचस्प बात यह है कि सभी रिकॉर्ड साल 2026 में बने हैं।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में भारतीय टीम को दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में गिना जाता है। भारतीय गेंदबाजों ने कई मौकों पर सामने वाले टीम के बल्लेबाजों को मुश्किल में डाला है। लेकिन साल 2026 में कुछ ऐसा देखने को मिला है, जिसने भारतीय गेंदबाजी क्रम को कमजोर दिखाया है।

भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक के सबसे बड़े 5 टीम स्कोर की सूची में इस साल के सभी रिकॉर्ड शामिल हैं। खास बात यह है कि न्यूजीलैंड, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज जैसी टीमों ने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ 240 से ज्यादा रन का स्कोर खड़ा किया है।

न्यूजीलैंड ने तो 259 रन बनाकर इस सूची में पहला स्थान हासिल कर लिया है। वहीं, इंग्लैंड और वेस्टइंडीज भी इस सूची में अपनी जगह बनाने में सफल रहे हैं।

 आइए जानते हैं भारत के खिलाफ टी20I में बने इन 5 सबसे बड़े स्कोर के बारे में।

 1. न्यूजीलैंड – 259/7 रन (ऑकलैंड, 2026)

इस सूची में पहले स्थान पर न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम है, जिसने 30 अक्टूबर 2026 को ऑकलैंड में खेले गए चौथे टी20I मुकाबले में भारत के खिलाफ 259/7 रन बना दिए। ग्लेन फिलिप्स और माइकल ब्रेसवेल ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर खबर ली।

ग्लेन फिलिप्स ने महज 49 गेंदों में 107 रनों की तूफानी पारी खेली। वहीं माइकल ब्रेसवेल ने सिर्फ 25 गेंदों में 65 रन बनाए। दोनों बल्लेबाजों के बीच पांचवें विकेट के लिए 115 रनों की साझेदारी हुई। न्यूजीलैंड का यह स्कोर भारत के खिलाफ टी20I इतिहास का सबसे बड़ा टीम स्कोर बन गया। 

 2. इंग्लैंड – 257/3 रन (साउथेम्प्टन, 2026)

इस सूची में दूसरे स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड ने साल 2026 में ही साउथेम्प्टन में भारतीय टीम के खिलाफ 257/3 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया था।Against Indians 5 highest score in 2026

 3. वेस्टइंडीज – 252/4 रन (रांची, 2026)

इस सूची में तीसरे स्थान पर वेस्टइंडीज की टीम मौजूद है। वेस्टइंडीज ने रांची में खेले गए टी20I मुकाबले में भारत के खिलाफ 252/4 रन बनाए थे।

इस मुकाबले में वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम के 249/5 रनों के लक्ष्य को 18.3 ओवर में हासिल कर लिया था। इस मैच में शाई होप ने नाबाद 102 रनों की पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने 37 गेंदों में 84 रन बनाए।

 4. वेस्टइंडीज – 247/3 रन (हैदराबाद, 2026)

भारत के खिलाफ टी20I में सबसे बड़े टीम स्कोर की सूची में चौथे स्थान पर भी वेस्टइंडीज का नाम है।Shai hope score 2 century in t20I against Indian

वेस्टइंडीज ने हैदराबाद में खेले गए मुकाबले में 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 247 रन बनाए थे। इस दौरान शाई होप ने नाबाद 102 रनों की शानदार पारी खेली, जबकि शेरफेन रदरफोर्ड ने भी नाबाद 49 रन बनाकर टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

 5. इंग्लैंड – 246/7 रन (वानखेड़े, 2026)

इस सूची में पांचवें स्थान पर इंग्लैंड की टीम है। इंग्लैंड ने साल 2026 में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में भारत के खिलाफ 246/7 रन बनाए थे।

इस मुकाबले में जैकब बेथेल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 48 गेंदों में 105 रनों की शतकीय पारी खेली थी। वहीं विल जैक्स ने 35 रनों का योगदान दिया।

लेकिन, भारतीय टीम ने भी शानदार बल्लेबाजी की और 253/7 रन बनाकर मुकाबला 7 विकेट से अपने नाम कर लिया था। 

एक ही साल में बने भारत के खिलाफ पांच सबसे बड़े स्कोर

साल 2026 भारतीय टी20I क्रिकेट के लिए गेंदबाजी के मामले में काफी अलग रहा है। भारत के खिलाफ टी20I इतिहास के सबसे बड़े पांच टीम स्कोर इसी एक साल में बने हैं।