टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में किसी भी खिलाड़ी को अपने देश के लिए 100 मैच जीतना अपने आप में एक खास पल होता है। इस दौरान खिलाड़ी के प्रदर्शन के साथ-साथ टीम की सफलता में उसका योगदान भी देखा जाता है। भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले 100 टी20 इंटरनेशनल मैचों में टीम के साथ शानदार जीत का रिकॉर्ड बनाया है।
बुमराह ने अपने शुरुआती 100 T20I मैचों में 78 मुकाबले जीते, जो इस सूची में सबसे ज्यादा हैं। उनके बाद भारत के सूर्यकुमार यादव 77 जीत के साथ दूसरे स्थान पर हैं।
आइए जानते हैं पहले 100 T20I मैचों में सबसे ज्यादा जीत हासिल करने वाले खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट—
1. जसप्रीत बुमराह – 78 जीत
भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने पहले 100 T20I मैचों में 78 जीत हासिल कीं। इस शानदार रिकॉर्ड के साथ वह इस सूची में पहले नंबर पर हैं। बुमराह का यह रिकॉर्ड बताता है कि उनके T20I करियर के दौरान भारतीय टीम की सफलता में उनका कितना अहम योगदान रहा है।
2. सूर्यकुमार यादव – 77 जीत
भारत के विस्फोटक बल्लेबाज और कप्तान सूर्यकुमार यादव इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने अपने पहले 100 T20I मैचों में 77 मुकाबले जीते। बुमराह और सूर्यकुमार के बीच सिर्फ एक जीत का अंतर है।
3. अक्षर पटेल – 71 जीत
भारतीय ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने अपने शुरुआती 100 T20I मैचों में 71 जीत दर्ज की हैं। वह इस सूची में तीसरे स्थान पर मौजूद हैं।
4. हार्दिक पांड्या – 69 जीत
भारत के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने अपने पहले 100 T20I मैचों में 69 मुकाबले जीत हासिल किए हैं। पांड्या लंबे समय से भारतीय टी20 टीम का अहम हिस्सा रहे हैं। जिन्होंने भारत के लिए 2 टी20 वर्ल्ड कप के विजेता रह चुके हैं।
5. शोएब मलिक – 68 जीत
पाकिस्तान के दिग्गज ऑलराउंडर शोएब मलिक इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अपने पहले 100 T20I मैचों में 68 जीत हासिल की थीं। शोएब मलिक इस लिस्ट में पहले खिलाड़ी है जो भारत के नहीं है। जो इस लिस्ट में भारतीय खिलाड़ियों के बाद टॉप पर है।
6. मोहम्मद नबी – 66 जीत
अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी ने अपने पहले 100 T20I मैचों में 66 जीत दर्ज कीं। वह इस सूची में अफगानिस्तान के खिलाड़ियों में टॉप पर है।
7. बाबर आजम – 65 जीत
पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम ने अपने पहले 100 T20I मैचों में 65 मुकाबले जीते। वह इस सूची में सातवें स्थान पर हैं। बाबर आजम इस लिस्ट में पाकिस्तान के दूसरे खिलाड़ी हैं।
8. विराट कोहली – 65 जीत
भारत के महान बल्लेबाज विराट कोहली ने अपने पहले 100 T20I मैचों में 65 जीत हासिल कीं। बाबर आजम के साथ कोहली भी 65 जीत के साथ लिस्ट में शामिल है।
9. राशिद खान – 64 जीत
अफगानिस्तान के स्टार स्पिनर राशिद खान ने अपने पहले 100 T20I मैचों में 64 जीत दर्ज की हैं। अपनी टीम के लिए लंबे समय से मैच विनर रहे राशिद इस सूची में नौवें नंबर पर हैं। इस लिस्ट में रशीद खान दूसरे अफगानिस्तानी खिलाड़ी हैं।
10. रोहित शर्मा – 64 जीत
भारत के पूर्व कप्तान और वर्ल्ड कप विजेता कप्तान रोहित शर्मा ने अपने पहले 100 T20I मैचों में 64 जीत हासिल कीं। वह राशिद खान के साथ इस सूची में संयुक्त रूप से नौवें स्थान पर हैं।
बुमराह का रिकॉर्ड सबसे खास
पहले 100 T20I मैचों में सबसे ज्यादा जीत के मामले में जसप्रीत बुमराह 78 जीत के साथ सबसे आगे हैं। उनके बाद सूर्यकुमार यादव 77 और अक्षर पटेल 71 जीत के साथ मौजूद हैं। खास बात यह है कि इस टॉप-10 6 भारतीय खिलाड़ियों का दबदबा है।





