क्रिकेट इतिहास में पहली बार हुआ ऐसा, स्मृति मंधाना के नाम दर्ज हुआ अनोखा कीर्तिमान,पीछे रह गए पुरुष खिलाड़ी भी
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज़ Smriti Mandhana ने एक और ऐतिहासिक उपलब्धि अपने नाम कर ली है। स्मृति मंधाना T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में 600 से अधिक चौके लगाने वाली दुनिया की पहली बल्लेबाज़ बन गई हैं। यह उपलब्धि न सिर्फ महिला क्रिकेट बल्कि पुरुष और महिला T20I क्रिकेट में एक नया कीर्तिमान है।
स्मृति मंधाना ने मात्र 162 T20 इंटरनेशनल मैचों में 603 चौके लगाकर यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। 
T20I में सबसे ज़्यादा चौके: (पुरुष और महिला)
🇮🇳 603 चौके - स्मृति मंधाना (162 पारी)
🇳🇿 521 - सूज़ी बेट्स (176)
🇱🇰 493 - चमारी अथापट्टू (156)
🇵🇰 477 - बाबर आज़म (136)
🇦🇺 459 - बेथ मूनी (114)
🇮🇪 449 - पॉल स्टर्लिंग (160)
🏴 435 - डैनी वायट-हॉज (161)
🇮🇪 435 - गैबी लुईस (114)
🏝️ 432 - हेले मैथ्यूज (122)
🇦🇺 409 - एलिसा हीली (143)
इस सूची में स्मृति मंधाना शीर्ष स्थान पर हैं और उन्होंने दूसरे स्थान पर मौजूद Suzie Bates काफी चौकों की बढ़त बना ली है। खास बात यह है कि पुरुष और महिला दोनों क्रिकेटरों में कोई भी खिलाड़ी अभी तक 600 चौकों का आंकड़ा नहीं छू पाया था।
भारतीय क्रिकेट के लिए गर्व का पल
स्मृति मंधाना पिछले कई वर्षों से भारतीय महिला क्रिकेट की सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज़ रही हैं। उन्होंने अपनी शानदार बल्लेबाज़ी से भारत को कई महत्वपूर्ण मुकाबलों में जीत दिलाई है।
स्मृति का हालिया प्रदर्शन
टी20 वर्ल्ड कप 2026 की शुरुआत हो चुकी है। भारतीय महिला टीम ने पाकिस्तान महिला टीम से जीत से इस टूर्नामेंट की शुरुआत की है। पाकिस्तान के खिलाफ स्मृति ने 44 गेंदों में 68 रन बनाए थे। जिसमें 9 चौके और 2 छक्के भी लगाए थे। इनकी इस पारी की मदद से भारतीय महिला टीम 170 रन के स्कोर पर जा पहुंची।
जवाब में पाकिस्तान महिला टीम ने 106 रन पर ऑल आउट हो गई। जिससे भारतीय महिला टीम ने 64 रन से इस मैच को जीत लिया था।





.jpg)