रोहित शर्मा बने पहले खिलाड़ी, अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ कर दिखाया 8 अनोखा कारनामा

रोहित शर्मा ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ में शानदार प्रदर्शन करते हुए 8 बड़े रिकॉर्ड अपने नाम किए। 39 साल की उम्र में भी उन्होंने बल्लेबाजी और फील्डिंग दोनों में इतिहास रच दिया।

भारतीय कप्तान Rohit Sharma ने अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज़ में सिर्फ रन ही नहीं बनाए, बल्कि रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। 39 साल की उम्र में भी रोहित का बल्ला लगातार बोल रहा है और इस सीरीज़ में उन्होंने कई ऐसे मुकाम हासिल किए हैं, जो उनके शानदार करियर को रिकॉर्ड बुक में एक नयी पहचान दी है।

आइए उन सभी रिकॉर्ड के बारे में जानते हैं जो इन्होंने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ बनाए है।

1.भारतीय ओपनर के तौर पर सबसे ज़्यादा रन

अफगानिस्तान सीरीज़ के दौरान रोहित शर्मा भारत के लिए ओपनर के रूप में सबसे ज़्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ बन गए। पिछले कई वर्षों से भारतीय बल्लेबाज़ी की जड़ रहे रोहित ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से भारतीय टीम को नई पहचान दिलाई है। रोहित शर्मा ने भारतीय ओपनर खेलते हुए सबसे ज्यादा 16137 रन बनाए है।

2.ओपनर के तौर पर सबसे तेज़ 16,000 रन

सीरीज़ के पहले वनडे में रोहित शर्मा ने ओपनर के रूप में 16,000 अंतरराष्ट्रीय रन पूरे किए। वह यह उपलब्धि हासिल करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय ओपनर बने और सबसे तेज़ी से इस आंकड़े तक पहुंचने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। रोहित शर्मा इस आकड़े तक पहुंचने के लिए 381 पारियां ली।Rohit Sharma make 8 records vs Afghanistan series.

3.जीत में 100 बार 50+ स्कोर बनाने वाले पहले ओपनर

रोहित शर्मा अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में जीत वाले मैचों में 100 बार 50 या उससे अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले ओपनर बन गए। दूसरे नंबर पर ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर का नाम आता है जिन्होंने 95 बार 50+ जीत के मैचों में स्कोर किया है।

4.लिस्ट-A क्रिकेट में 14,000 रन

दूसरे वनडे में रोहित ने लिस्ट-A क्रिकेट में 14,000 रन पूरे किए। वह इस मुकाम तक पहुंचने वाले भारत के पांचवें बल्लेबाज़ बने और सबसे तेज़ 14000 रन पूरे करने के मामले दूसरे खिलाड़ी बने।

5.ODI में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज़ भारतीय

39 वर्ष की उम्र में रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में एक और शानदार अर्धशतक लगाया और रोहित शर्मा ने अफ़ग़ानिस्तान के खिलाफ सीरीज के आखिरी वनडे मैच में 79 रन पारी खेलकर,भारत के लिए वनडे क्रिकेट में अर्धशतक लगाने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी बन गए हैं।

6.भारत के लिए सबसे उम्रदराज़ ODI खिलाड़ी

अफगानिस्तान के खिलाफ मैदान पर उतरते ही रोहित शर्मा भारत के खेलने वाले सबसे उम्रदराज़ वनडे खिलाड़ी बन गए। यह उपलब्धि उनके लंबे क्रिकेट करियर का गवाह है कि उनका करियर इतनी उम्र में भी शानदार चल रहा है।

7. 30 की उम्र के बाद सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर

रोहित शर्मा 30 साल की उम्र के बाद भारत के लिए सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर बनाने वाले संयुक्त खिलाड़ी भी बन गए हैं। यह रिकॉर्ड उनकी शानदार प्रदर्शन और लंबे करियर का सबूत है।

8.बल्लेबाज़ी के साथ फील्डिंग में भी कमाल

सीरीज़ के तीसरे वनडे में रोहित ने 50+ स्कोर बनाने के साथ-साथ तीन कैच भी पकड़े। वह वनडे इतिहास में तीन अलग-अलग मौकों पर यह उपलब्धि हासिल करने वाले भारत के पहले खिलाड़ी बन गए।