भारत और इंग्लैंड के बीच 19 जुलाई को लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाने वाला तीसरा वनडे मुकाबला भारतीय क्रिकेट के लिए बेहद खास हो सकता है। इस मैच रोहित शर्मा और विराट कोहली मिलकर एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल करेंगे, वहीं दूसरी ओर यह मुकाबला रोहित शर्मा के अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का आखिरी मैच भी बन सकता है।
क्या है खास आखिरी मुकाबले में
आखिरी मुकाबले की सबसे बड़ी खासियत यह है कि रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी पहली भारतीय जोड़ी बनेगी, जो साथ मिलकर तीनों फॉर्मेट में मिलकर 400 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं। पिछले डेढ़ दशक से भारतीय बल्लेबाजी की स्तंभ रहे इन दोनों दिग्गजों ने टीम इंडिया को कई ऐतिहासिक जीत दिलाई हैं और अब लॉर्ड्स में उनके नाम एक और अनोखा रिकॉर्ड दर्ज हो सकता है।
रोहित शर्मा और विराट कोहली की जोड़ी ने इंटरनेशनल क्रिकेट के सभी फॉर्मेट (टेस्ट, वनडे और टी20) में कुल 8,008 रन की साझेदारी की है। यह ऐतिहासिक आंकड़ा उन्होंने 171 पारियों में 48 से ज्यादा के औसत से पूरा किया है।
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए तीनों फॉर्मेट में सबसे ज्यादा पार्टनरशिप रन बनाने के मामले में यह जोड़ी तीसरे स्थान पर है। उनसे आगे केवल दो दिग्गज भारतीय बल्लेबाज हैं:
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली - 12,400 रन
सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ - 11,037 रन
विराट कोहली और रोहित शर्मा -8008 रन
भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की साझेदारी
83 - Sachin/Ganguly
74 - Sachin/Dravid
53 - 𝗥𝗼𝗵𝗶𝘁/𝗞𝗼𝗵𝗹𝗶*
53 - Sehwag/Gambhir
51 - Dravid/Ganguly
भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ रनों की साझेदारी करने के मामले में सचिन तेंदुलकर और गांगुली सबसे ऊपर है। दूसरे नंबर पर सचिन तेंदुलकर और राहुल द्रविड़ है। फिर तीसरे नंबर पर रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम आता है।
सदियों से सुनहरे दौर की सबसे सफल जोड़ी
रोहित शर्मा और विराट कोहली ने पिछले कई वर्षों में भारतीय क्रिकेट को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। दोनों ने मिलकर वनडे, टेस्ट और टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई बड़ी साझेदारियां निभाईं और टीम इंडिया को कई यादगार जीत दिलाईं। लॉर्ड्स में होने वाला यह मुकाबला उनके लंबे करियर और सफल सफर का आखिरी मुकाबला होगा।
फैंस की रहेंगी भावुक निगाहें
यदि यह वास्तव में रोहित शर्मा का आखिरी वनडे मैच साबित होता है, तो भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के लिए यह बेहद भावुक पल होगा। वहीं दूसरी तरफ विराट और रोहित की 400वें अंतरराष्ट्रीय मैच की साझेदारी इस मुकाबले को और भी यादगार बना देगी।
रोहित शर्मा के वनडे करियर पर लग सकता है विराम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारतीय चयनकर्ताओं ने 2027 वनडे विश्व कप की योजनाओं में रोहित शर्मा को शामिल नहीं किया है। इसी वजह से इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेला जाने वाला तीसरा वनडे उनके अंतरराष्ट्रीय वनडे करियर का आखिरी मुकाबला हो सकता है।
अगर ऐसा होता है तो भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल सलामी बल्लेबाजों में शामिल रोहित शर्मा अपने वनडे करियर का अंत लॉर्ड्स क्रिकेट ग्राउंड पर आखिरी मैच खेलेंगे।




.jpg)
