2 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम हैं जिनका नाम भारत के दो महान हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर हैं

क्रिकेटर के नाम पर क्रिकेट स्टेडियम का नाम सुना होगा लेकिन आप यह जानकार हैरान होंगे कि भारत में 2 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम हैं जिनका नाम भारत के दो महान हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर हैं।

क्रिकेटर के नाम पर हमने क्रिकेट स्टेडियम का नाम सुना होगा लेकिन आप यह जानकार हैरान होंगे कि भारत में 2 ऐसे क्रिकेट स्टेडियम हैं जिनका नाम भारत के दो महान हॉकी खिलाड़ियों के नाम पर हैं। आइये इस बारें में विस्तार से जानते हैं। 

इन दो स्टेडियमों में एक मध्य प्रदेश के ग्वालियर में हैं जबकि दूसरा उत्तर प्रदेश के लख़नऊ में हैं। इन स्टेडियम का नाम Captain Roop Singh Stadium in Gwalior  और KD Singh Babu Stadium in Lucknow हैं। 

-Captain Roop Singh Stadium in Gwalior 

Roop Singh Stadium

कैप्टन रूप सिंह स्टेडियम, मध्य प्रदेश के ग्वालियर में स्थित एक क्रिकेट स्टेडियम है। स्टेडियम ने अब तक कुल 12 एकदिवसीय इंटरनेशनल मैचों की मेजबानी की है, पहला मैच यहाँ भारत और वेस्टइंडीज के बीच 22 जनवरी 1988 को खेला गया था।  यह स्टेडियम  सन्न 1978 में बना था। सचिन ने यहीं पर वनडे क्रिकेट का पहला दोहरा शतक लगाया था.

मैदान में फ्लड लाइट्स हैं और यहाँ पर दिन-रात के मुकाबलों की मेजबानी भी हुई है। इस मैदान की दर्शक क्षमता 18,000 लोग की हैं। यह मूल रूप से एक हॉकी स्टेडियम था जिसका नाम महान भारतीय हॉकी खिलाड़ी रूप सिंह के नाम पर रखा गया था। 

कौन थे रूप सिंह?

 भारत के जब भी महान हाकी खिलाड़ियों की बात होती है तो रूप सिंह का नाम उसमे जरूर आता है. रूप सिंह प्रसिद्ध भारतीय हॉकी टीम का हिस्सा थे जिसने 1932 और 1936 के ओलंपिक खेलों में भारत के लिए स्वर्ण पदक जीते थे। उनके सम्मान में इस स्टेडियम का नाम रखा गया। क्योंकि वह ग्वालियर में जन्मे थे तो इसलिए इसलिए ग्वालियर में बने इस स्टेडियम का नाम उनके नाम पर रखा गया। वह हॉकी के सबसे महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के छोटे भाई थे। 

-KD Singh Babu Stadium in Lucknow 

KD Babu Singh Stadium

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में स्थित KD सिंह बाबू स्टेडियम, जिसे पहले सेंट्रल स्पोर्ट्स स्टेडियम के रूप में जाना जाता था, एक बहुउद्देश्यीय स्टेडियम है इस स्टेडियम का नाम प्रसिद्ध हॉकी खिलाड़ी KD सिंह के नाम पर रखा गया है।

स्टेडियम 1957 में स्थापित किया गया था और यह शहर के केंद्र में, शहर लखनऊ के व्यस्त हजरतगंज क्षेत्र के पास स्थित है। इसमें दर्शकों की क्षमता 25,000 है। स्टेडियम यूपी क्रिकेट टीम का घरेलू मैदान भी है।  

स्टेडियम नियमित रूप से घरेलू प्रतियोगिताओं की मेजबानी करता है। कई अंतर्राष्ट्रीय और राष्ट्रीय क्षेत्र हॉकी मैच यहां खेले गए हैं, अब स्टेडियम का उपयोग घरेलू और कुछ अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों के लिए भी किया जाता है। 

स्टेडियम का उपयोग कभी-कभी एसोसिएशन फुटबॉल खेलों के लिए भी किया जाता है। KD सिंह भारत के महान खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद के महानता में समकक्ष माने जाते हैं। यहाँ पर अबतक केवल एक टेस्ट मैच और एक वनडे मैच खेला गया है। यहाँ पर पहल वनडे मैच पाकिस्तान और श्रीलंका के बाच जबकि पहला टेस्ट भारत और श्रीलंका के बीच हुआ था.

 यह भी पढ़ें: पहला क्रिकेटर जिसे बीवी की हत्या के जुर्म में फांसी पर चढ़ाया गया

हालांकि भारत में क्रिकेट बहुत फेमस हैं लेकिन फिर हॉकी खिलाड़ियों की लोकप्रियता और योगदान की वजह से क्रिकेट स्टेडियम का नाम उनके नाम पर पड़ा। क्रिकेट के जानकारों के लिए यह बहुत ही रोचक जानकारी है।