एशियन गेम्स 2026 जो जापान में खेला जा रहा है। जिसमें भारतीय महिला टीम ने बांग्लादेश को सेमीफाइनल में 114 रन से हराकर फाइनल में जगह बना ली है। भारत और बांग्लादेश के मैच में भारतीय क्रिकेट के लिए एक खास रिकॉर्ड एक बार फिर देखने को मिला है।
आइए जानते हैं इस खास रिकॉर्ड की पूरी कहानी।
1. यशस्वी जायसवाल ने 2023 में रचा था इतिहास
2023 एशियन गेम्स में भारतीय पुरुष टीम का मुकाबला नेपाल से हुआ था। इस मैच में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 49 गेंदों में अपना शतक पूरा किया था। यशस्वी ने अपनी पारी में 8 चौके और 7 छक्के लगाए थे और भारत ने यशस्वी की शतक की मदद से 202 रन का स्कोर खड़ा किया था।
2. अब शफाली वर्मा ने दोहराया वही कारनामा
2026 एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट सेमीफाइनल में शफाली वर्मा ने बांग्लादेश के खिलाफ तूफानी पारी खेली।
शफाली ने 49 गेंदों में नाबाद 100 रन बनाए। उनकी पारी में 3 चौके और 9 छक्के शामिल रहे। उनकी इस पारी की बदौलत भारत ने 20 ओवर में 195/4 का बड़ा स्कोर बनाया। 
3. एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय
शफाली वर्मा की इस पारी के साथ वह एशियन गेम्स में शतक लगाने वाली दूसरी भारतीय क्रिकेटर बन गईं,और पहली महिला क्रिकेटर बनी।
भारतीय क्रिकेटर की बात करे तो उनसे पहले यशस्वी जायसवाल का नाम था, जिन्होंने 2023 में नेपाल के खिलाफ 100 रन बनाए थे। इस तरह पुरुष और महिला क्रिकेट में भारत की ओर से एशियन गेम्स में शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में अब दोनों के नाम शामिल हैं।
4. दोनों के शतक की खास समानता
सबसे दिलचस्प बात यह है कि यशस्वी जायसवाल और शफाली वर्मा दोनों ने एशियन गेम्स में अपना शतक 49 गेंदों में पूरा किया।
यानी 2023 में जो रिकॉर्ड यशस्वी के नाम जुड़ा था, 2026 में शफाली ने उतनी गेंदों में शतक लगाकर इतिहास को दोहरा दिया।
5. शफाली की पारी से भारत ने हासिल की बड़ी जीत
बांग्लादेश के खिलाफ सेमीफाइनल में भारत ने 195/4 का स्कोर बनाया। जवाब में बांग्लादेश की टीम 81 रन ही बना सकी और भारत ने 114 रन से मुकाबला जीतकर फाइनल में जगह बनाई।





