जब बल्ले बोले और गेंदबाज़ भागे—आईपीएल की विस्फोटक पारियां

IPL में भारतीय बल्लेबाजों की सबसे बड़ी 'छक्केबाज़ी' पारियां

इंडियन प्रीमियर लीग हमेशा से ही क्रिकेट के दीवानों के लिए रोमांच और मनोरंजन का दूसरा नाम रहा है। इस लीग में भारतीय बल्लेबाजों ने न केवल शानदार पारियां खेली हैं बल्कि छक्कों की बरसात करके दर्शकों का खूब मनोरंजन भी किया है। 

आज हम बात कर रहे हैं उन भारतीय बल्लेबाजों की जिन्होंने आईपीएल की एक पारी में सबसे ज्यादा छक्के जड़कर इतिहास रच दिया।

1. मुरली विजय - 11 छक्के vs राजस्थान रॉयल्स (2010)

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलते हुए मुरली विजय ने 2010 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ एक विस्फोटक पारी खेली थी। उन्होंने 56 गेंदों में 127 रनों की पारी के दौरान 11 छक्के लगाए। यह अब भी किसी भी भारतीय बल्लेबाज द्वारा एक पारी में लगाए गए सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड है। इस पारी ने विजय को IPL का नया मुकाम और चेन्नई को एक विशाल स्कोर तक पहुंचाया।

2. संजू सैमसन - 10 छक्के vs रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (2018)

राजस्थान रॉयल्स के संजू सैमसन ने 2018 में आरसीबी के खिलाफ बेंगलुरु के मैदान पर शानदार 92 रन बनाए। अपनी 92 रनों की पारी में उन्होंने 10 छक्के जड़े। सैमसन की यह पारी तकनीक और ताकत का बेहतरीन प्रदर्शन था। जिसने उन्हें एक बार फिर से भारतीय टीम के दरवाजे के करीब पहुंचा दिया।

3. श्रेयस अय्यर - 10 छक्के vs कोलकाता नाइट राइडर्स (2018)

दिल्ली कैपिटल्स (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के कप्तान रहे श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 2018 में 93 रन की नाबाद पारी खेली जिसमें उन्होंने 10 छक्के लगाए। अय्यर की यह पारी न सिर्फ आक्रामक थी बल्कि इसमें उनकी मैच को खत्म करने की क्षमता भी दिखाई दी।

 

4. शुभमन गिल - 10 छक्के बनाम मुंबई इंडियंस (2023)

गुजरात टाइटन्स के सलामी बल्लेबाज और कप्तान शुभमन गिल ने 2023 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ क्वालिफायर में 129 रन की विस्फोटक पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 10 छक्के उड़ाए। यह पारी न केवल तकनीकी दृष्टि से सुंदर थी, बल्कि मैच की परिस्थिति के हिसाब से भी बेहद प्रभावशाली रही।

5. अभिषेक शर्मा - 10 छक्के vs पंजाब किंग्स (2025)

आईपीएल 2025 में एक नया नाम उभर कर सामने आया अभिषेक शर्मा। सनराइजर्स हैदराबाद के इस युवा बल्लेबाज ने पंजाब किंग्स के खिलाफ 10 छक्कों की मदद से एक धमाकेदार 141 रन की पारी खेली जिसमें 14 चौके भी शामिल थे। उनकी यह पारी इस सूची में शामिल युवा खिलाड़ियों के लिए मिसाल बन गई है।