27 सितंबर 2026 क्रिकेट इतिहास में हमेशा एक खास तारीख के रूप में दर्ज होगी। क्योंकि इस दिन 6 अंतर्राष्ट्रीय वनडे शतक आए हैं। 27 सितंबर को पहला मैच इंग्लैंड और श्रीलंका,दूसरा मैच साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया तीसरा मैच मैच भारत और वेस्टइंडीज के बीच खेला गया। इन्हीं तीन मैचों में 6 शतक देखने को मिले हैं।
खास बात यह रही कि इससे पहले किसी एक दिन के खेल में अधिकतम पांच शतक दर्ज किए गए थे, लेकिन अब यह रिकॉर्ड टूट गया है।
1. एक दिन में लगे 6 ODI शतक
एक ही दिन में तीन अलग-अलग वनडे मुकाबले खेले गए, जिनमें कुल 6 बल्लेबाजों ने शतक लगाए। इन बल्लेबाजों में टेम्बा बावुमा, डेविड मिलर, टॉम बैंटन, जस्टिन ग्रेव्स, शुभमन गिल और विराट कोहली शामिल रहे।
यह पहली बार है जब वनडे क्रिकेट में एक दिन के खेल के दौरान कुल छह शतक लगाए गए हैं।
2. इससे पहले पांच शतक का था रिकॉर्ड
इससे पहले एक दिन में वनडे क्रिकेट में अधिकतम 5 शतक लगने का रिकॉर्ड था। लेकिन इस बार छह शतक लगने के साथ ही पुराना रिकॉर्ड पीछे छूट गया।
3. सभी 6 बल्लेबाजों के शतक कुछ इस प्रकार थे -
1.टॉम बैंटन 126 रन
पहला शतक इंग्लैंड के टॉम बैंटन के हाथों से आया था। जिन्होंने श्रीलंका के खिलाफ मैच की पहली पारी में 105 गेंदों में 16 चौके और 5 छक्कों की मदद से 126 रन बनाए थे। जिसकी मदद से टीम का स्कोर 7 विकेट पर 355 रन पर जा पहुंचा।
2. टेम्बा बावुमा 103 रन
दूसरा शतक साउथ अफ्रीका के कप्तान के टेम्बा बावुमा के बल्ले से ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ देखने को मिला। जब टीम का स्कोर 1 गेंद पर 1 विकेट था। तब बल्लेबाजी करने आए बावुमा ने 116 गेंदों 103 रनों की कप्तानी पारी खेली। इनके बल्ले से 10 चौके और 2 छक्के शामिल रहे।
3. डेविड मिलर 142 रन
तीसरा शतक साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मैच में साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड मिलर के बल्ले से देखने को मिला। इन्होंने 93 गेंदों में 12 चौके और 9 छक्के की मदद से 142 रनों की विस्फोटक पारी खेली।
4. जस्टिन ग्रेव्स 101 रन
चौथा शतक वेस्टइंडीज के सलामी बल्लेबाज जस्टिन ग्रेव्स के बल्ले से देखने को मिला। इन्होंने भारत के खिलाफ 108 गेंदों में 12 चौके की मदद से 101 रनों की पारी खेली थी।
5. शुभमन गिल 110 रन
शुभमन गिल वेस्टइंडीज के खिलाफ लक्ष्य का पीछा करते हुए 108 गेंदों में 13 चौके और 1 छक्के की मदद से 110 रनों की कप्तानी पारी खेली।
6.विराट कोहली 139 रन
विराट कोहली 'द चेज मास्टर" ने वेस्टइंडीज के खिलाफ शुभमन गिल के साथ 295 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए 86 गेंदों में 10 चौके और 9 छक्के की मदद से 139 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी।





