2009 के IPL में बने रिकॉर्ड को जो आज तक कोई तोड़ न सका,रजत पाटीदार ने उस रिकॉर्ड की बराबरी!

RCB के कप्तान रजत पाटीदार ने IPL 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ 17 गेंदों में अर्धशतक लगाकर एडम गिलक्रिस्ट के ऐतिहासिक रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इंडियन प्रीमियर लीग Indian Premier League में रिकॉर्ड्स और विस्फोटक बल्लेबाज़ी के लिए जानी जाती है। लेकिन जब कोई कप्तान खुद जिम्मेदारी संभाल कर तेज़ पारी खेलता है, तो उसका महत्व और भी बढ़ जाता है। ऐसा ही एक ऐतिहासिक पल IPL 2026 में देखने को मिला, जब Rajat Patidar ने कप्तान के तौर पर सबसे तेज़ अर्धशतक बनाने के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

एडम गिलक्रिस्ट ने IPL के दूसरे संस्करण 2009 डेक्कन चार्जेस के लिए खेलते थे, उस सीजन के पहले सेमीफाइनल में डेक्कन चार्जेस का मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स से था जिसमें दिल्ली कैपिटल्स ने 20 ओवर में 158 रन बनाए थे। Adam Gilchrist fastest IPL half century by captain

इस लक्ष्य का पीछा करने आए एडम गिलक्रिस्ट ने मात्र 17 गेंदों में कप्तानी अर्धशतकीय पारी खेली थी। इस मैच में एडम गिलक्रिस्ट ने 35 गेंदों में 85 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। जिसमें 10 चौके और 5 छक्के शामिल थे। इस रिकॉर्ड को आज तक कोई तोड़ नहीं पाया था। 

लेकिन IPL 2026 में RCB के कप्तान रजत पाटीदार साहब ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस रिकॉर्ड को बराबरी कर लिए हैं।Rajat patidar second fastest half century in IPL by captain

 17 गेंदों में अर्धशतक – इतिहास दोहराया गया

Rajat Patidar ने 12 अप्रैल को Mumbai Indians के खिलाफ सिर्फ 17 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। यह उपलब्धि बेहद खास इसलिए है क्योंकि इससे पहले यही कारनामा ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर-बल्लेबाज़ Adam Gilchrist ने 2009 में Delhi Capitals (तब दिल्ली डेयरडेविल्स) के खिलाफ किया था।

रजत पाटीदार 2025 से RCB टीम की कप्तानी का जिम्मेवारी बखूबी निभा रहे हैं। और हर मैच अच्छे स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे हैं। अभी तक सभी टीमें अपने 4-4 मैच खेल चुकी है। जिसमें ऑरेंज कैप की रेस में वैभव सूर्यवंशी 200 रन के साथ पहले स्थान पर चल रहे हैं। वहीं RCB कप्तान रजत पाटीदार दूसरे नंबर पर 195 रन के साथ है।

विराट कोहली और फ्लिप शॉल्ट की ओपनिंग जोड़ी से हर मैच में अच्छी शुरुआत देखने को मिलती है। जिससे कप्तान अपनी जिम्मेदारी को संभालते हुए टीम को लेकर आगे बढ़ते हैं,और कप्तान की यही असली पहचान है।

16 मैचों के बाद कप्तान द्वारा लगाए गए सबसे छक्के

◉ 31: Rajat Patidar

◎ 28: KL Rahul

◎ 26: Kane Williamson

◎ 26: Glenn Maxwell

◎ 25: Sanju Samson

कप्तान रजत पाटीदार टीम की जिम्मेदारी के साथ ही विस्फोटक अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं ऊपर दिए गए आंकड़े यह बताते हैं कि कप्तान पाटीदार शानदार पारी खेल रहे हैं टीम के लिए। 16 परियों में सबसे छक्के लगाने वाले कप्तान रजत पाटीदार ने 31 छक्के लगाए हैं। इनके केएल राहुल है जिन्होंने कप्तानी करते हुए 28 छक्के लगाए हैं।