U19 वर्ल्ड कप 2026 में भारत की ऐतिहासिक जीत सिर्फ एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि रिकॉर्ड्स की बरसात और युवा पीढ़ी के उदय की कहानी बन गई। इस जीत में सबसे बड़ा नाम वैभव सूर्यवंशी का है जिन्होंने फाइनल में ऐसा तूफान मचाया कि क्रिकेट इतिहास उनका नाम गूंज रहा है।
फाइनल का सबसे बड़ा धमाका: वैभव सूर्यवंशी
इंग्लैंड के खिलाफ U19 वर्ल्ड कप फाइनल में वैभव सूर्यवंशी की 175 रन (80 गेंद) की पारी खेली। जिसमें 15 छक्के और 15 चौके शामिल थे।
इस पारी की सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि उन्होंने 150 रन सिर्फ बाउंड्री से बनाए। जिस निडरता से इन्होंने बल्लेबाजी की है काबिले तारीफ है। वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट फाइनल में इस तरह की बल्लेबाजी करना,वह भी इतनी कम उम्र में शानदार प्रदर्शन किया।

फाइनल मुकाबले में भारतीय विस्फोट
भारतीय कप्तान आयुष मात्रे ने टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। जो उनके लिए सही साबित हुआ। वैभव सूर्यवंशी 175 रन, आयुष मात्रे 53 रन,वेदांत त्रिवेदी 32 रन,विहान मल्होत्रा 30 रन, अभिज्ञान कुंडू 40 रन और कनिष्क चौहान की 37 रनों की पारी की मदद से भारतीय U19 टीम ने 50 ओवर 411 रन का विशाल लक्ष्य खड़ा किया।
इंग्लैंड की नाकाम कोशिश
कालेब फॉल्कनर ने 115 रन,बेन डॉकिन्स 66 रन,बेन मेज 45 रन, थॉमस रीए 31 रन और जेम्स मिंटो की पारी की मदद से इंग्लैंड 40 ओवर में 311 रनों पर ही सिमट गई। और भारत ने u19 वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले को 100 रन से जीत लिया।
U19 WC के फाइनल में सर्वोच्च स्कोर
175 रन (80) – वैभव सूर्यवंशी vs ENG, 2026
111* रन (130) – उन्मुक्त चंद vs AUS, 2012
108 रन (134) – ब्रेट विलियम्स vs PAK, 1988
107 रन (125) – स्टीफन पीटर्स vs NZ, 1998
101* रन (102) – मनजोत कलरा vs AUS, 2018
U19 विश्व कप में भारत के लिए सर्वोच्च स्कोर

वैभव की 175 रन की पारी अब भारत की ओर से U19 WC का सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर भी बन गई:
175 – वैभव सूर्यवंशी
162* – राज बावा
155*, 146 – शिखर धवन
144 – अंग्रिश रघुवंशी
131 – मुशीर खान
129* – चेतेश्वर पुजारा
वैभव सूर्यवंशी ने पूरे टूर्नामेंट में 30 छक्के (सिर्फ 7 पारियों में) जड़कर U19 WC में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया:
30 – वैभव सूर्यवंशी (7 पारियाँ)*
18 – डेवाल्ड ब्रेविस (6 पारियाँ)
18 – फिन एलन
(12 पारियाँ)





