नमन धीर ने जिन 5 बल्लेबाजों को आउट किया, सभी के साथ हुआ एक जैसा, हैरान कर देगा यह पैटर्न

भारतीय क्रिकेटर नमन धीर के T20I करियर में एक दिलचस्प पैटर्न देखने को मिला है। उनके पांचों विकेटों में बल्लेबाज ने छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर अपना विकेट गंवाया।

टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में गेंदबाजों के लिए विकेट लेना किसी चुनौती से कम नहीं होता। लेकिन भारतीय क्रिकेटर नमन धीर के नाम एक ऐसा दिलचस्प रिकॉर्ड सामने आया है, जिसने क्रिकेट फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा है। नमन धीर ने अब तक T20I क्रिकेट में कुल 5 विकेट हासिल किए हैं और हैरानी की बात यह है कि इन पांचों विकेटों में एक जैसा पैटर्न देखने को मिला है।

आइए जानते हैं नमन धीर के उन पांच विकेटों के बारे में, जिनमें हर बार बल्लेबाज ने छक्का लगाने के बाद अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया।

1.शाई होप (Shai Hope)

नमन धीर के इस खास पैटर्न की शुरुआत लखनऊ में इनके डेब्यू मैच में हुआ,जब वेस्टइंडीज के बल्लेबाज शाई होप ने नमन के दूसरे ओवर की तीसरी गेंद पर शाई होप छक्का लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर वह आउट हो गए। नमन धीर के पैटर्न का यह पहला प्रदर्शन देखने को मिला था।

2. रोमारियो शेफर्ड (Romario Shepherd)

इस सूची में दूसरा नाम रोमारियो शेफर्ड का है। जिस मैच में होप के आउट होने के अगले ओवर में नमन धीर की पहली गेंद पर रोमारियो शेफर्ड ने छक्का लगाया, लेकिन तुरंत बाद ही नमन धीर ने शेफर्ड को आउट कर इस मैच का दूसरा विकेट हासिल किया।

 3. शमर स्प्रिंगर (Shamar Springer)

नमन धीर के तीसरे विकेट के मामले में भी यही पैटर्न देखने को मिला। शमर स्प्रिंगर ने छक्का लगाने के बाद अगली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। यह भी उसी मैच का हिस्सा था जिसमें नमन धीर ने होप और शेफर्ड को आउट किया था। उसी मैच में नमन धीर के स्पेल के चौथे ओवर की चौथी गेंद पर शमर ने छक्का लगाया था,लेकिन अगली ही गेंद पर शमर आउट चलते बने।

 4. शिमरोन हेटमायर (Shimron Hetmyer)

इस सूची में चौथा नाम वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज शिमरोन हेटमायर का है। हेटमायर ने भी नमन धीर की गेंद पर छक्का लगाया और अगली ही गेंद पर आउट हो गए। यह नजारा भारत और वेस्टइंडीज के टी20I सीरीज के तीसरे मैच में देखने को मिला,जब मैच के सातवें ओवर में नमन धीर गेंदबाजी करने आये और हेटमायर ने उनकी 5वीं गेंद पर छक्का लगाया लेकिन अगली ही गेंद पर अपना विकेट गवां बैठे।

5.कामिल पूरन (kamil Pooran)

नमन धीर के इस अनोखे कारनामे में पांचवां नाम कामिल पूरन का है। पूरन ने भी छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर अपना विकेट गंवा दिया। इस तरह उनके पांचों T20I विकेटों में बल्लेबाज के छक्का लगाने और अगली गेंद पर आउट होने का एक जैसा क्रम देखने को मिला।

नमन धीर का यह आंकड़ा क्यों है खास?

नमन धीर के इन पांच विकेटों की सबसे दिलचस्प बात यह है कि हर बार बल्लेबाज ने छक्का लगाने के बाद अगली गेंद पर अपना विकेट गंवाया। T20 क्रिकेट में बल्लेबाज अक्सर विस्फोटक अंदाज में खेलते हैं, लेकिन गेंदबाज को छक्का लगाने के बाद आउट हो जाना दर्शाता है कि गेंदबाज पीटने के बाद तुरंत अपनी चाल चल देता है। जिससे बल्लेबाज गेंदबाज के षडयंत्र का शिकार हो जाता है।