वनडे क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए एक बड़ी उपलब्धि होती है। जब बल्लेबाज डेब्यू करता है तो वह चाहता है कि जल्द से जल्द वह शतक लगाकर अपनी अहमियत साबित करे। लेकिन कुछ बल्लेबाज अपने करियर की शुरुआत में ही शतक जड़ देते हैं।
जबकि कई खिलाड़ियों को इस मुकाम तक पहुंचने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता है। भारतीय क्रिकेट में भी ऐसे कई महान बल्लेबाज रहे हैं, जिन्होंने अपना पहला वनडे शतक लगाने के लिए काफी पारियां खेलीं।
भारत की ओर से ODI में पहला शतक लगाने के लिए सबसे ज्यादा पारियां लेने वाले बल्लेबाजों की सूची में कई दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। आइए पूरी लिस्ट जानते हैं-
1. सुनील गावस्कर – 101 पारियां
इस सूची में सबसे ऊपर भारत के महान बल्लेबाज सुनील गावस्कर हैं। गावस्कर को अपना पहला वनडे शतक लगाने के लिए 101 पारियां खेलनी पड़ी थीं। सुनील गावस्कर ने वनडे इतिहास में सिर्फ एक शतक लगा पाए थे। सुनील गावस्कर ने एकमात्र शतकीय पारी 1987 में रिलायंस विश्व कप में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ लगाया था।
2. सचिन तेंदुलकर – 76 पारियां
क्रिकेट के इतिहास के महानतम बल्लेबाजों में शामिल सचिन तेंदुलकर इस सूची में दूसरे नंबर पर हैं। सचिन ने अपना पहला वनडे शतक लगाने से पहले 76 पारियां खेलीं। बाद में उन्होंने वनडे क्रिकेट में शतकों का ऐसा आकंड़ा खड़ा किया कि कई सालों तक वह वनडे इतिहास में सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले बल्लेबाज थे। इन्होंने वनडे इतिहास में विराट कोहली के बाद दूसरे नंबर पर है शतक लगाने के मामले में,इन्होंने वनडे में 49 शतक लगाए हैं।
3. युवराज सिंह – 61 पारियां
भारत के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह ने वनडे में अपना पहला शतक लगाने के लिए 61 पारियां खेलीं। युवराज सिंह ने अपने वनडे करियर का पहला शतक 2003 में बांग्लादेश के खिलाफ लगाया था। इन्होंने वनडे करियर में 14 शतक लगाए हैं।
4. कृष्णमाचारी श्रीकांत – 59 पारियां
पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज कृष्णमाचारी श्रीकांत इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। श्रीकांत को अपना पहला वनडे शतक लगाने के लिए 59 पारियां खेलनी पड़ीं। इन्होंने वनडे करियर में 146 वनडे मैचों में 4091 रन बनाए, जिसमें 4 शतक और 27 अर्धशतक शामिल हैं।
5. मोहिंदर अमरनाथ – 54 पारियां
भारत के दिग्गज ऑलराउंडर मोहिंदर अमरनाथ ने अपना पहला वनडे शतक लगाने के लिए 54 पारियां खेलीं। अमरनाथ ने वनडे क्रिकेट में 85 मैचों में 2 शतक और 13 अर्धशतक के साथ 1924 रन बनाए है।
6. दिलीप वेंगसरकर – 44 पारियां
भारत के शानदार बल्लेबाज दिलीप वेंगसरकर इस सूची में छठे स्थान पर हैं। वेंगसरकर ने अपना पहला और एकमात्र वनडे शतक 44वीं पारी में लगाया था। इन्होंने भारत के लिए कुल 129 वनडे मुकाबले खेले हैं।
7. मोहम्मद अजहरुद्दीन – 41 पारियां
भारत के पूर्व कप्तान मोहम्मद अजहरुद्दीन को वनडे में पहला शतक लगाने के लिए 41 पारियां खेलनी पड़ीं। इन्होंने भारत के लिए 334 मैच खेले जिसमें इन्होंने 7 शतक और 58 अर्धशतक की मदद से 9378 रन बनाए है। जिसमें इनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 153 रन का है।
8. रोहित शर्मा – 40 पारियां
भारतीय पूर्व कप्तान और विस्फोटक सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा इस सूची में आठवें नंबर पर हैं। रोहित को अपना पहला वनडे शतक लगाने के लिए 40 पारियां खेलनी पड़ी थीं। लेकिन इसके बाद उन्होंने वनडे क्रिकेट में 3 दोहरे शतक और 34 शतक लगाए हैं। रोहित शर्मा वनडे इतिहास में 3 दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं।
9. कपिल देव – 36 पारियां
भारत को पहला वनडे विश्व कप जिताने वाले कप्तान कपिल देव ने अपना पहला वनडे शतक लगाने के लिए 36 पारियां खेलीं। कपिल देव वनडे क्रिकेट में भारत के लिए शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी थे। इनका वनडे क्रिकेट का सर्वोच्च स्कोर नाबाद 175 रन का है। जो इन्होंने 1983 के वर्ल्ड कप में जिम्बाब्वे के खिलाफ बनाया था। और इनकी इस पारी की मदद से भारत ने आगे चलकर 1983 का वर्ल्ड कप जीता था।
10. राहुल द्रविड़ – 33 पारियां
'द वॉल' के नाम से मशहूर राहुल द्रविड़ इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। द्रविड़ ने वनडे में अपना पहला शतक लगाने के लिए 33 पारियां खेलीं।
इन्होंने अपने वनडे करियर का पहला शतक 1997 में पाकिस्तान के खिलाफ लगाया था। जिसमें इन्होंने 107 रनों की पारी खेली थी। इन्होंने अपने वनडे करियर में 12 शतक लगाए हैं।



.jpg)

