एक ही विरोधी टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में Player of the Match जीतने वाले 9 भारतीय खिलाड़ी

इंग्लैंड के खिलाफ प्लेयर ऑफ द मैच बनने के बाद अक्षर पटेल ने एक खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है। वह अब उन चुनिंदा भारतीय खिलाड़ियों में शामिल हो गए हैं जिन्होंने किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में Player of the Match अवॉर्ड जीता है।

भारतीय क्रिकेट टीम के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई ऐसे रिकॉर्ड बनाए हैं जो उनकी लगातार मैच जिताने की क्षमता को दर्शाते हैं। ऐसा ही एक दिलचस्प रिकॉर्ड उन भारतीय खिलाड़ियों का है जिन्होंने किसी एक विरोधी टीम के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल—तीनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता है।

हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन के बाद अक्षर पटेल भी इस खास सूची में शामिल हो गए हैं। नीचे दिए कुछ भारतीय खिलाड़ी जिन्होंने भारत के लिए विरोधी टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीता है।

सभी फॉर्मेट में विरोधी टीम के खिलाफ P.O.M जीतने वाले भारतीय खिलाड़ी

1. बांग्लादेश के खिलाफ (विराट कोहली)

विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीत चुके हैं। और विराट कोहली ऐसा करने वाले भारत के एकलौते खिलाड़ी हैं।Virat Kohli and rohit sharma

2. वेस्टइंडीज के खिलाफ (रोहित शर्मा)

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए प्लेयर ऑफ द मैच का सम्मान हासिल किया है। रोहित शर्मा भी वेस्टइंडीज के खिलाफ ऐसा करने वाले इकलौते भारतीय खिलाड़ी हैं।

3. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ (विराट कोहली,रविंद्र जडेजा)

ऑस्ट्रेलिया जैसी मजबूत टीम के खिलाफ विराट कोहली और रविंद्र जडेजा दोनों ने टेस्ट, वनडे और टी20I में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का कारनामा किया है।

4. दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ (विराट कोहली,रोहित शर्मा)

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भी विराट और रोहित दोनों ने तीनों फॉर्मेट में अपना दम दिखाते हुए यह उपलब्धि हासिल की है। 

4. श्रीलंका के खिलाफ (विराट कोहली,शिखर धवन,भुवनेश्वर कुमार)

श्रीलंका के खिलाफ भारत के तीन खिलाड़ियों ने तीनों प्रारूपों में प्लेयर ऑफ द मैच पुरस्कार जीता है। इसमें विराट कोहली, शिखर धवन और भुवनेश्वर कुमार शामिल हैं।

5. इंग्लैंड के खिलाफ (रोहित शर्मा,जसप्रीत बुमराह,कुलदीप यादव,अक्षर पटेल)

इंग्लैंड के खिलाफ हालिया मुकाबले में प्लेयर ऑफ द मैच बनने के साथ अक्षर पटेल इस खास सूची में शामिल हो गए। अब इंग्लैंड के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में यह सम्मान जीतने वाले भारतीय खिलाड़ियों की संख्या चार हो गई है।

विराट कोहली सबसे आगे

इस रिकॉर्ड में विराट कोहली सबसे आगे हैं। उन्होंने बांग्लादेश, ऑस्ट्रेलिया, दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका जैसी चार अलग-अलग टीमों के खिलाफ टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड जीतने का अनोखा रिकॉर्ड बनाया है। वहीं रोहित शर्मा भी वेस्टइंडीज, दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल कर की हैं।