ऐसा खिलाड़ी जिसने दो खेलों में दो अलग-अलग देशों के लिए वर्ल्ड कप खेला - वेन मैडसेन

Wayne Madsen unique facts of World Cups of 2 different sports for 2 different countries

आज के ज़माने के खेल में किसी एक खेल में भी वर्ल्ड कप स्टेज तक पहुँचना किसी भी खिलाड़ी के लिए करियर की एक बहुत बड़ी उपलब्धि होती है। लेकिन साउथ अफ्रीका में जन्मा एक ऐसा भी खिलाड़ी है जिसने दो खेलों में वर्ल्ड कप खेला है, वो भी दो देशों से। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं। 

दो देश, दो खेल और दो वर्ल्ड कप खेलने वाला खिलाड़ी – वेन मैडसेन

साउथ अफ्रीका में जन्मे वेन मैडसेन ने अपने जीवन में यह रिकॉर्ड बनाया है। वह दो खेलों हॉकी और क्रिकेट दो खेलों में दो देशों का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। 

2006 में वेन मैडसेन खेल चुके हैं हॉकी वर्ल्ड कप 

वेन मैडसेन क्रिकेट खेलने से पहले साउथ अफ्रीका के लिए हॉकी में वर्ल्ड कप में टीम का प्रतिनिधित्व किया है। 

इसके अलावा उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी साउथ अफ्रीका की तरफ से हॉकी खेली है। 

मैडसेन ने साउथ अफ्रीका के लिए 39 हॉकी मैचों में प्रतिनिधित्व किया।

2026 ICC टी20 वर्ल्ड कप में वेन मैडसेन हैं इटली के कप्तान 

2006 में साउथ अफ्रीका के लिए हॉकी का वर्ल्ड कप खेलने के बाद वेन मैडसेन 20 साल बाद क्रिकेट में वर्ल्ड कप खेलने जा रहे हैं वो भी इटली की टीम के कप्तान के रूप में। 

 मैडसेन ने दो खेलो में वर्ल्ड कप दो देश के लिए खेला 

हॉकी में वर्ल्ड कप → साउथ अफ्रीका के लिए खेला (2006)

क्रिकेट में वर्ल्ड कप → इटली के लिए खेला (2026)

इटली का ऐतिहासिक T20 वर्ल्ड कप पल

भारत और श्रीलंका की मेजबानी वाला 2026 ICC पुरुष T20 वर्ल्ड कप इटली के लिए एक ऐतिहासिक पल है।  पहली बार इटली इस टूर्नामेंट के लिए क्वालिफाई किया है। इटली 25वीं टीम है जिसने टी20 वर्ल्ड कप में डेब्यू किया है। 

इटली में क्रिकेट का विकास धीरे-धीरे हुआ है। टीम में ज़्यादातर ऐसे खिलाड़ी हैं जिनकी जड़ें इटली से जुड़ी हैं या जो अप्रवासी बैकग्राउंड के हैं। 

इटली के इस ऐतिहासिक अभियान की अगुवाई वेन मैडसेन कर रहे हैं, जिन्हें टूर्नामेंट से पहले इटैलियन क्रिकेट फेडरेशन ने आधिकारिक तौर पर कप्तान घोषित किया था।

दक्षिण अफ्रीका से इंग्लिश काउंटी क्रिकेट तक का वेन मैडसेन का सफ़र 

दक्षिण अफ्रीका में जन्मे मैडसेन ने शुरू में हॉकी में अपनी खेल पहचान बनाई, फिर पूरी तरह से क्रिकेट पर ध्यान दिया।

गौरतलब है कि उनके भाई लॉयड मैडसेन भी साउथ अफ्रीका के लिए हॉकी खेल चुके हैं। 

यह भी पढ़ें: रोहित शर्मा और विराट कोहली को सूर्य कुमार यादव ने छोड़ा पीछे, बनाया नया रिकॉर्ड

हॉकी छोड़ने के बाद वह 2008 में इंग्लैंड चले गए और डर्बीशायर काउंटी क्रिकेट क्लब के लिए लंबे समय तक खेले। 

उन्होंने इंग्लैंड के लिए घरेलू क्रिकेट में 17,000 से ज़्यादा फर्स्ट-क्लास रन बनाए हैं। 

इसके अलावा उन्होंने 200 से ज़्यादा टी20 मैचों में 5,000 से  रन बनाए हैं। 

इटली के लिए डेब्यू 

मैडसेन ने 2023 क्वालिफायर में ही इटली के लिए इंटरनेशनल डेब्यू किया। 23 जुलाई 2023 के दिन जर्सी के खिलाफ़ खेलते हुए मैडसेन ने इटली के लिए टी20I क्रिकेट में डेब्यू किया। 

उनके लीडरशिप और इंग्लिश घरेलू क्रिकेट के अनुभव  के कारण उन्हें इटली के कप्तान के रूप में चुना गया है।

मैडसेन ने पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी और मुल्तान सुल्तान के लिए भी क्रिकेट खेला है। 

2006 में एक युवा हॉकी इंटरनेशनल खिलाड़ी से लेकर 2026 में क्रिकेट वर्ल्ड कप कप्तान बनने तकमैडसेन का करियर दो दशकों, दो खेलों और दो देश की टीमों तक फैला हुआ है।

चूंकि इटली पहली बार ग्लोबल क्रिकेट मंच पर कदम रखेगा, मैडसेन न सिर्फ एक नई टीम की कप्तानी करेंगे, बल्कि वह आधुनिक खेल इतिहास में वर्ल्ड कप की सबसे अनोखी कहानियों में से एक कहानी भी लिखेंगे।