एक ही टीम के खिलाफ ODI में 150+ रन बनाने वाला दुनिया का इकलौता भारतीय बल्लेबाज, रिकॉर्ड जानकर चौंक जाएंगे

रोहित शर्मा ने वनडे क्रिकेट में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन बार 150+ रन बनाकर खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। जानिए उनकी तीनों बड़ी पारियों की पूरी कहानी।

वनडे क्रिकेट में शतक लगाना किसी भी बल्लेबाज के लिए बड़ी सफलता होती है। शतक पूरा करने के बाद बल्लेबाज अक्सर तेजी से रन बनाने के लिए बड़े शॉट खेलने का कोशिश करता है, लेकिन इस दौरान उसके आउट होने का खतरा भी बढ़ जाता है। लेकिन कुछ ऐसे दिग्गज बल्लेबाज भी रहे हैं, जिन्होंने शतक को बड़ी पारी में बदलते हुए 150 या उससे ज्यादा रन बनाए है।

लेकिन जब कोई बल्लेबाज एक ही टीम के खिलाफ बार-बार 150+ रन की पारी खेलता है, तो यह सफलता और भी खास हो जाती है। वनडे क्रिकेट में ऐसे बल्लेबाज बेहद कम हैं, जिन्होंने किसी एक विपक्षी टीम के खिलाफ लगातार बड़ी पारियां खेलकर यह खास रिकॉर्ड अपने नाम किया है। 

आइए जानते हैं उन बल्लेबाजों के बारे में, जिन्होंने एक ही टीम के खिलाफ तीन बार 150+ रन बनाने का कारनामा किया है।

1. एक ही टीम के खिलाफ 3 बार 150+ स्कोर

रोहित शर्मा दुनिया के एकमात्र ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने वनडे क्रिकेट में एक ही विपक्षी टीम के खिलाफ तीन बार 150 या उससे ज्यादा रन बनाने का कारनामा किया है। खास बात यह है कि उनके ये तीनों बड़े स्कोर वेस्टइंडीज के खिलाफ आए हैं।

2. पहला 150+ स्कोर – 152 रन

रोहित शर्मा ने वेस्टइंडीज के खिलाफ पहला 150+ स्कोर साल 2018 में बनाया था। गुवाहाटी में खेले गए वनडे मुकाबले में उन्होंने नाबाद 152 रन की पारी खेली। इस पारी में रोहित शर्मा ने इस पारी में 322 रनों का लक्ष्य का पीछा करते हुए 117 गेंदों नाबाद 152 रनो की विस्फोटक पारी खेली थी। इस पारी में इन्होंने 15 चौके और 8 शानदार छक्के लगाए थे।Rohit Sharma only cricketer score 150+ score three time against WI

3. दूसरा 150+ स्कोर – 162 रन

उसी साल ,उसी सीरीज में रोहित ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे वनडे मैच में ब्रेबोर्न स्टेडियम मुंबई में खेले गए मुकाबले में उन्होंने 162 रन बनाए। इस मैच में रोहित शर्मा ने 137 गेंदों का सामना करते हुए 20 चौके और 4 छक्के लगाए थे।

4. तीसरी बार फिर 150+ का आंकड़ा पार

रोहित यहीं नहीं रुके। साल 2019 में विशाखापत्तनम में वेस्टइंडीज के खिलाफ उन्होंने एक बार फिर बल्ले का दम दिखाया और 159 रन की शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने एक ही विपक्षी टीम के खिलाफ तीसरी बार 150+ का स्कोर बना दिया। इस मैच में रोहित शर्मा ने 138 गेंदों का सामना करते हुए 17 चौके और 5 शानदार चौके लगाए थे।

5. रोहित के तीनों 150+ स्कोर

वेस्टइंडीज के खिलाफ रोहित शर्मा की 150+ वाली पारियां 

1. 152 रन नाबाद – गुवाहाटी, 2018

2. 162 रन – ब्रेबोर्न, 2018

3. 159 रन – विशाखापत्तनम, 2019