आप सभी को याद ही होगा IPL 2023 का गुजरात vs कोलकाता नाईट राइडर्स का मैच,जिसमें कोलकाता को आखिरी ओवर में जीत के लिए 29 रन चाहिए थे। और रिंकू सिंह ने ओवर के बचे 5 गेंदों में 5 छक्के लगाकर कोलकाता को वह मैच जीता दिया था। यह मैच रिंकू सिंह के लिए एक यादगार मैच बन गया था। लेकिन वही यश दयाल के लिए किसी बुरे सपने जैसे था,जो वह कभी नहीं भूल सकते।
लेकिन 15 मई 2026 CSK vs LSG का एक ऐसा मैच जिसमें CSK के गेंदबाज अंशुल कंबोज 2 ओवर में क्रमशः 4-4 छक्के खाए। जो कि यश दयाल से भी ज्यादा शर्मनाक गेंदबाजी हुई,जो अंशुल कंबोज भी कभी नहीं भूल सकते।
1.एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज
IPL में किसी एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज को तो सभी जानते होंगे। लेकिन क्या आपको पता है कि एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के लुटाने वाले गेंदबाज के बारे में -
IPL में अंशुल कंबोज और यश दयाल दो ऐसे खिलाड़ी है,जिन्होंने एक मैच में सबसे ज्यादा 8-8 छक्के खाए हैं। यश दयाल ने 2023 में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 4 ओवर में 8 छक्के खाए थे। जिसमें इन्होंने 69 रन दिए थे बिना विकेट लिए।
अंशुल कंबोज ने 2026 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 2.4 ओवर में 8 छक्के खाए। जिसमें इन्होंने 63 रन दिए बिना विकेट लिए। सोचो अगर इन्होंने अपने स्पेल का पूरा ओवर किया होता तो कितने छक्के पड़ते।
2.किसी एक मैच में सबसे खराब इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी( मिनिमम 2 ओवर)
अंशुल कंबोज का लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ सबसे शर्मनाक ओवर बन गया है। इन्होंने मात्र 2 ओवर 4 गेंद में ही 63 रन दे डाले। इन्होंने इस मैच में 23.6 की इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की थी। जो मिनिमम 2 ओवर में किसी गेंदबाज द्वारा डाली गई सबसे खराब गेंदबाजी रही है।
अंशुल कंबोज के बाद वाशिंगटन सुंदर का नाम आता है जिन्होंने 2024 में गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हुए,2 ओवर में 46 रन दिए। जिसमें एक विकेट लिए थे। इसमें इनका इकनॉमी रेट 23 का रहा था।





