चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के बाद अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

चैम्पियन ट्रॉफी 2017 के बाद से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप 5 बल्लेबाज

क्रिकेट एक ऐसा खेल है जिसमें आंकड़ों का बहुत बड़ा महत्व होता है। यह खिलाड़ियों के प्रदर्शन का एक प्रमाण होता है और दर्शकों को यह समझने में मदद करता है कि कौन सा खिलाड़ी कड़ी मेहनत और सफलता के साथ खेल रहा है। अगर हम चैम्पियंस ट्रॉफी 2017 के बाद से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की बात करें, तो यह सूची काफी रोचक है।

नीचे दिए गए आँकड़े दर्शाते हैं कि 2017 के बाद से किन बल्लेबाजों ने अपने देश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाए हैं

1. विराट कोहली (भारत) - 13162 रन (295 पारियां)

विराट कोहली ने 2017 के बाद से अपनी क्रिकेट में रन बनानें की निरंतरता को बरकरार रखा है। इस दौरान उन्होंने 13,162 रन बनाए, जो किसी भी अन्य बल्लेबाज से अधिक हैं। कोहली को उनकी आक्रामक बल्लेबाजी और दबाव में शानदार प्रदर्शन के लिए जाना जाता है। हालांकि, 2020-2022 के बीच वे खराब फॉर्म से गुजरे, दो साल खराब फॉर्म में रहने के बाद भी उन्होंने शानदार वापसी की और खुद को शीर्ष पर बनाए रखा।

2. बाबर आज़म (पाकिस्तान) - 12,333 रन (295 पारियां)

बाबर आज़म, जिन्हें पाकिस्तान का "क्लासिकल बैट्समैन" कहा जाता है, बाबर आजम ने 2017 के बाद से 12,333 रन बनाए हैं। उन्होंने पाकिस्तान के बल्लेबाजी क्रम को मजबूती दी और वनडे में दुनिया के शीर्ष बल्लेबाजों में अपनी जगह बनाई। बाबर की तकनीक और टाइमिंग उन्हें सभी प्रारूपों में एक खतरनाक बल्लेबाज बनाती है। इनकी कड़ी मेहनत और खेल के प्रति लगन ने उन्हें वर्तमान में एक बेहतरीन खिलाड़ी बनाया है।

3. रोहित शर्मा (भारत) - 11,537 रन (284 पारियां)

सिक्सर किंग कहे जाने वाले भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने भी 2017 चैम्पियन ट्रॉफी के बाद से शानदार प्रदर्शन किया और 11,537 रन बनाए। खासकर वनडे और टी20 क्रिकेट में उनका प्रदर्शन बेहद प्रभावशाली रहा है। उनका दोहरा शतक बनाने की क्षमता और आक्रामकता उन्हें सीमित ओवरों के खेल में एक घातक बल्लेबाज बनाती है।

4. जो रूट (इंग्लैंड) - 11,377 रन (264 पारियां)

इंग्लैंड के जो रूट ने 11,377 रन बनाए हैं, जो इस सूची में चौथे स्थान पर हैं। टेस्ट क्रिकेट में उनकी निरंतरता और तकनीकी उन्हें इंग्लैंड का सबसे भरोसेमंद बल्लेबाज बनाती है। उन्होंने कई बार इंग्लैंड को मुश्किल परिस्थितियों से उबारा है। 

 5. कुसल मेंडिस (श्रीलंका) - 8,865 रन (284 पारियां)

श्रीलंका के कुसल मेंडिस ने 8,865 रन बनाए हैं, जो इस सूची में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने अपनी टीम के लिए लगातार रन बनाए और अपनी क्लासिक बल्लेबाजी से कई यादगार पारियां खेली हैं। श्रीलंका के खिलाड़ी का इस लिस्ट में नाम आना यह दर्शाता है कि कुशल मेंडिस वर्तमान में एक बेहतरीन खिलाड़ी हैं।