टी20 क्रिकेट में तेज़ रन बनाना ज़रूरी है, लेकिन उससे भी बड़ी बात है मैच जिताने वाली पारी खेलना। और जब किसी खिलाड़ी को Player of the Match चुना जाता है, तो इसका सीधा मतलब होता है कि उस खिलाड़ी ने अकेले दम पर मैच का रुख बदल दिया।
लेकिन हम ऐसे खिलाड़ियों की बात करेंगे जिन्होंने अपनी कप्तानी में टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते है-
1.सूर्यकुमार यादव 17 बार POTM
105 मैचों में 17 बार POTM जीतना बताता है कि सूर्यकुमार यादव 17 बार अपनी टीम के लिए शानदार पारी खेलते हुए मैच को पलट दिया है। यह भारत के लिए टी20I में सबसे ज्यादा प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीतने वाले खिलाड़ी बन गए हैं।

सूर्यकुमार यादव ने 14 मार्च 2021 को इंग्लैंड के खिलाफ अपना डेब्यू किया था इन्होंने महज 5 साल में ही भारत के लिए यह कारनामा किया है। वहीं विराट कोहली और रोहित शर्मा को जो करने में 17-18 साल लग गए ,वह सूर्यकुमार यादव ने 5 साल के अंदर कर दिया।
2.विराट कोहली 16 बार POTM
क्रिकेट से संन्यास ले चुके विराट कोहली भले ही लंबे टी20 करियर में महज 16 प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड जीते हो। लेकिन विराट कोहली क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में सबसे सफल खिलाड़ी है। विराट कोहली टी20 वर्ल्ड कप जैसे बड़े टूर्नामेंट में बड़ी पारियां खेलकर कई बार भारत को मुकाबले जितवाएं है।
.jpg)
विराट कोहली ने टी20 करियर में 117 परियों में 48.7 की औसत से 4188 रन बनाए है,जिसमें 38 अर्धशतक और एक शामिल हैं।
3.रोहित शर्मा 14 बार POTM
अपनी कप्तानी में भारत को T20 World Cup जिताने वाले रोहित शर्मा ने अपने टी20 करियर में 14 प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला है। रोहित शर्मा भारत के पहले कप्तान थे जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड मिला है।

रोहित शर्मा ने भारत के लिए टी20 की 151 परियों में 4231 रन बनाए है,जिसमें 32 अर्धशतक और 5 शतक शामिल हैं।





