टेस्ट क्रिकेट को फिर से जान डालने के लिए और दर्शकों को फिर से लाल गेंद की ओर आकर्षित करने के लिए ICC ने 2019 में विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship – WTC) की शुरुआत की। इस प्रतियोगिता ने परंपरागत टेस्ट क्रिकेट में एक प्रतिस्पर्धात्मक जुनून भर दिया और कई ऐसे रिकॉर्ड बने जिन्होंने फैंस को चौंका दिया।
आइए नज़र डालते हैं WTC के इतिहास में दर्ज हुए 5 सबसे चौंकाने वाले और दिलचस्प रिकॉर्ड्स पर।
1. स्टीव स्मिथ – सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी (WTC 2019–2025)
ऑस्ट्रेलिया के स्टार बल्लेबाज़ स्टीव स्मिथ ने WTC के दो सीज़न (2019–2021 और 2021–2023) को मिलाकर 2000+ रन बना डाले और वह कुल मिलाकर WTC इतिहास के टॉप स्कोरर में से एक बन गए। उनकी निरंतरता और क्लास ने यह दिखा दिया कि टेस्ट क्रिकेट में तकनीक और धैर्य आज भी सबसे बड़ी पूंजी हैं। स्टीव स्मिथ ने विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (WTC) इतिहास में 4200 से अधिक रन बनाए हैं। उन्होंने तीन WTC चक्रों में 1300 से अधिक रन बनाए हैं
WTC इतिहास में उनके द्वारा बनाए गए रनों का विवरण इस प्रकार है:
2019-2021 चक्र: 1343 रन
2021-2023 चक्र: 1407 रन
2023-2025 चक्र: 1403 रन
स्टीव स्मिथ WTC फाइनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज भी हैं।
2. नाथन लियोन– सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज़
2019 में एशेज सीरीज के साथ वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की शुरुआत हुई थी। तब से लेकर डब्लूटीसी 2025 के फाइनल तक (ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका की पहली पारी तक*) टेस्ट में सबसे सफल गेंदबाज ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन हैं। उन्होंने इस दौरान 51 मैच की 90 पारियों में 210 विकेट झटके हैं
3. न्यूज़ीलैंड – पहला टेस्ट चैंपियन, वो भी भारत को हराकर
WTC 2019–21 का फाइनल इंग्लैंड के साउथैम्प्टन में खेला गया जहां दुनिया की नंबर 1 टीम भारत को न्यूज़ीलैंड ने 8 विकेट से हरा दिया। यह काफी चौंकाने वाला था क्योंकि भारत ने पूरे टूर्नामेंट में दबदबा बनाए रखा था लेकिन फाइनल में काइल जैमीसन और केन विलियमसन जैसे खिलाड़ियों ने बाज़ी पलट दी। और WTC का पहला फाइनल जीत कर टेस्ट चैंपियनशिप को अपने नाम किया था।
4. बेन स्टोक्स का हेडिंग्ले चमत्कार (WTC Cycle 2019–21)
WTC के पहले ही सीज़न में 2019 एशेज सीरीज़ के दौरान इंग्लैंड के बेन स्टोक्स ने हेडिंग्ले टेस्ट में 135 रन* की ऐतिहासिक पारी खेली। इंग्लैंड ने एक समय 9 विकेट खोकर जीत से कोसों दूर था लेकिन स्टोक्स ने अंतिम विकेट के साथ मिलकर नामुमकिन सी जीत दिला दी। यह WTC इतिहास की सबसे जबरदस्त टेस्ट पारियों में गिना जाता है।
5. ऑस्ट्रेलिया – दूसरा WTC चैंपियन, पहली बार भारत को ICC फाइनल में हराया
WTC 2021–2023 के फाइनल में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को ओवल (लंदन) में करारी शिकस्त दी। उस फाइनल में ट्रैविस हेड ने शानदार शतक (163 रन) लगाया और ऑस्ट्रेलिया ने पहली बार भारत को किसी ICC फाइनल में हराया। यह ऐतिहासिक जीत न केवल WTC की बल्कि क्रिकेट इतिहास की एक बड़ी घटना थी जिससे भारतीय फैंस को बड़ा झटका लगा था।
विश्व टेस्ट चैंपियनशिप ने टेस्ट क्रिकेट में नई जान फूंक दी है। यह न केवल खिलाड़ियों को अधिक प्रेरित करता है बल्कि दर्शकों को भी हर मैच में एक मकसद दिखाता है। इन रिकॉर्ड्स ने साबित कर दिया है कि टेस्ट क्रिकेट भले ही पुराना हो लेकिन दर्शकों को पसंद आता है।