IPL में जहां गेंदबाज सबसे ज्यादा विकेट लेकर खुद का नाम शुमार करते हैं, वहीं कुछ रिकॉर्ड ऐसे भी होते हैं जिन्हें कोई गेंदबाज अपने नाम नहीं करना चाहता। IPL 2026 में युवा भारतीय तेज गेंदबाज अंशुल कंबोज के साथ कुछ ऐसा ही हुआ है।
इस सीज़न अंशुल कंबोज ने दो ऐसे रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं, जो की भी गेंदबाज नहीं करना चाहता हैं। एक तरफ वह IPL के एक सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए, वहीं दूसरी ओर उन्होंने IPL इतिहास की सबसे खराब इकोनॉमी रेट का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।
एक सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज बने अंशुल कंबोज
IPL 2026 में अंशुल कंबोज के खिलाफ बल्लेबाजों ने जमकर छक्के लगाए है। पूरे सीज़न में उनके खिलाफ कुल 34 छक्के लगाए गए, जो IPL इतिहास में किसी भी गेंदबाज द्वारा एक सीज़न में खाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड Rashid Khan के नाम था, जिन्होंने IPL 2025 में 33 छक्के खाए थे।
एक IPL सीज़न में सबसे ज़्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज
34 — अंशुल कंबोज (2026)
33 — Rashid Khan (2025)
31 — Mohammed Siraj (2022)
30 — Wanindu Hasaranga (2022)
30 — Kagiso Rabada (2026)
30 — Yuzvendra Chahal (2024)
इकोनॉमी रेट में भी बना सबसे खराब रिकॉर्ड
सिर्फ छक्के ही नहीं, अंशुल कंबोज की गेंदबाजी इस सीज़न काफी महंगी भी साबित हुई। उन्होंने पूरे सीज़न में 10.52 की इकोनॉमी रेट से रन दिए, जो IPL इतिहास में कम से कम 50 ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में सबसे खराब इकोनॉमी रेट है।
इससे पहले यह अनचाहा रिकॉर्ड Mohammed Siraj के नाम था, जिन्होंने IPL 2022 में 10.07 की इकोनॉमी से रन दिए थे।
एक IPL सीज़न में सबसे खराब इकोनॉमी रेट (कम से कम 50 ओवर)
10.52 — अंशुल कंबोज (2026)
10.07 — Mohammed Siraj (2022)
10.03 — Arshdeep Singh (2024)
9.96 — Dwayne Bravo (2018)
9.92 — Tushar Deshpande (2023)
9.78 — Arshdeep Singh (2026)
9.69 — Arshdeep Singh (2023)
9.65 — Jaydev Unadkat (2018)





