T20 क्रिकेट मतलब कम ओवर में ज़्यादा धमाका। यहाँ खिलाड़ी के पास सोचने का वक्त नहीं होता,बस बल्ला बोले और गेंद बाउंड्री से बाहर जाए। ऐसे फॉर्मेट में बार-बार 50+ स्कोर करना आसान नहीं होता। लेकिन कुछ नाम हैं, जो इस काम को बड़ी आसानी से किए हैं।
लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं, जो बड़े मौके पर भी इस चुनौती को मौके में बदल देते हैं। इन्हीं नामों में अब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आज़म ने एक नया कीर्तिमान जोड़ दिया है।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ T20I सीरीज में बाबर आज़म ने ऐसा कारनामा किया, जिससे वह इस लिस्ट में पहले स्थान पर पहुँच गए। आइए जानते हैं T20I क्रिकेट में सबसे ज़्यादा 50+ स्कोर करने वाले टॉप बल्लेबाज़ों के बारे में—
1. बाबर आज़म – 39 बार (रिकॉर्ड होल्डर)
बाबर आज़म ने पाकिस्तान के लिए अब तक 139 T20I मैचों की 132 पारियों में 4505 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 39 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर किया है, जो T20I इतिहास में सबसे ज़्यादा है।

उनके नाम T20I में 3 शतक भी दर्ज हैं और उनका सर्वोच्च स्कोर 122 रन है। यह रिकॉर्ड पहले विराट कोहली के नाम था, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए बाबर आज़म ने इसे अपने नाम कर लिया।
2. विराट कोहली – 38 बार
भारतीय क्रिकेट के सुपरस्टार विराट कोहली ने भारत के लिए 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 38 अर्धशतक और 1 शतक लगाया है।
T20I में विराट का सर्वोच्च स्कोर 122 रन* है, जो उन्होंने एशिया कप में अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया था। लंबे समय तक यह रिकॉर्ड उनके नाम रहा, लेकिन अब वह दूसरे स्थान पर खिसक गए हैं।

3. रोहित शर्मा – 32 बार
रोहित शर्मा ने भारत के लिए 159 मैचों की 151 परियों में 31.34 की औसत से 4231 रन बनाए है। जिसमें 32 बार 50+ का स्कोर किया है। इनके टी20I में इनके नाम 5 शतक है। रोहित का सर्वोच्च स्कोर 121 रन है।
4. मोहम्मद रिज़वान – 30 बार
पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान ने टी20 में 30 बार 50+ का स्कोर किया है। इन्होंने पाकिस्तान के लिए 106 मैचों 93 परियों में 46.77 की औसत से 2723 रन बनाए है। जिसमें इनके में नाम एक शतक शामिल है,और इनका सर्वोच्च स्कोर 104 रन है।
5. डेविड वॉर्नर – 28 बार
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने टी20 में 110 परियों में 33.44 की औसत से 3277 रन बनाए है। जिसमें इनके नाम 28 अर्धशतक है और एक शामिल हैं।




.jpg)
.jpg)