T20 में 1000 से ज्यादा चौके-छक्के लगाने वाले 17 एशियाई बल्लेबाज, देखें पूरी लिस्ट

टी20 क्रिकेट में 1000 से ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले एशियाई बल्लेबाजों की लिस्ट में विराट कोहली सबसे आगे हैं। इस खास क्लब में कुल 9 बल्लेबाज शामिल हैं।

टी20 क्रिकेट में बल्लेबाज चाहता है,कि बाउंड्री पे बाउंड्री लगाए और बहुत खिलाड़ी किए भी है। दुनियाभर में कई बल्लेबाजों ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से बाउंड्री के कई बड़े रिकॉर्ड बनाए हैं। एशियाई बल्लेबाजों की बात करें तो इस मामले में भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश के कई दिग्गज बल्लेबाजों का दबदबा देखने को मिलता है।

एशिया के 17 बल्लेबाज ऐसे हैं जिन्होंने टी20 क्रिकेट में 1000 या उससे ज्यादा बाउंड्री चौके और छक्के मिलाकर पूरी किए हैं। इस खास सूची में भारत के विराट कोहली सबसे ऊपर हैं।

1. विराट कोहली – 1743 बाउंड्री

इस सूची में भारतीय दिग्गज विराट कोहली पहले नंबर पर हैं। कोहली ने टी20 क्रिकेट में कुल 1743 बाउंड्री लगाई हैं। उन्होंने यह आंकड़ा 413 पारियों में हासिल किया है।Virat kohli and rohit sharma

2. रोहित शर्मा – 1699 बाउंड्री

भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा इस लिस्ट में दूसरे स्थान पर हैं। रोहित ने 459 पारियों में 1699 बाउंड्री लगाई हैं।

3. बाबर आजम – 1544 बाउंड्री

पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं। बाबर ने 346 पारियों में 1544 बाउंड्री पूरी की हैं।

4. शोएब मलिक – 1481 बाउंड्री

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर शोएब मलिक इस सूची में चौथे नंबर पर हैं। उनके नाम 515 पारियों में 1481 बाउंड्री दर्ज हैं। मलिक लंबे समय तक दुनिया की कई टी20 लीग में खेलते रहे हैं। यही वजह है कि उनके नाम टी20 क्रिकेट में बड़ी संख्या में पारियां और बाउंड्री दर्ज हैं।

5. सूर्यकुमार यादव – 1392 बाउंड्री

भारत के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव इस लिस्ट में पांचवें स्थान पर हैं। उन्होंने सिर्फ 347 पारियों में 1392 बाउंड्री लगाई हैं।

6. शिखर धवन – 1336 बाउंड्री

भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज शिखर धवन भी इस खास सूची में शामिल हैं। धवन ने 331 पारियों में 1336 बाउंड्री लगाई हैं।

7. फखर जमान – 1240 बाउंड्री

पाकिस्तान के बाएं हाथ के विस्फोटक बल्लेबाज फखर जमान इस सूची में सातवें नंबर पर हैं। उनके नाम 327 पारियों में 1240 बाउंड्री हैं।

8. संजू सैमसन – 1184 बाउंड्री

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज संजू सैमसन ने भी इस सूची में अपनी जगह बनाई है। सैमसन के नाम 331 पारियों में 1184 बाउंड्री दर्ज हैं।

9. तमीम इकबाल – 1124 बाउंड्री

बांग्लादेश के दिग्गज सलामी बल्लेबाज तमीम इकबाल इस सूची में नौवें स्थान पर हैं। उन्होंने 280 पारियों में 1124 बाउंड्री लगाई हैं।

10. केएल राहुल – 1114 बाउंड्री

भारतीय बल्लेबाज केएल राहुल इस सूची में 10वें स्थान पर हैं। राहुल ने सिर्फ 240 पारियों में 1114 बाउंड्री लगाई हैं।

11. सुरेश रैना – 1104 बाउंड्री

भारत के पूर्व बल्लेबाज सुरेश रैना के नाम 319 पारियों में 1104 बाउंड्री हैं। Mr. IPL के नाम से जाने जाने वाले सुरेश रैना IPL में काफी बाउंड्री लगाए हैं।

12. ईशान किशन – 1061 बाउंड्री

भारत के विकेटकीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने 245 पारियों में 1061 बाउंड्री पूरी की हैं।

13. मोहम्मद हफीज – 1056 बाउंड्री

पाकिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद हफीज ने 348 पारियों में 1056 बाउंड्री लगाई हैं।

14. मोहम्मद रिजवान – 1049 बाउंड्री

पाकिस्तान के विकेटकीपर-बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान के नाम 281 पारियों में 1049 बाउंड्री हैं।

15. कामरान अकमल – 1010 बाउंड्री

पाकिस्तान के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल भी इस खास क्लब में शामिल हैं। उन्होंने 274 पारियों में 1010 बाउंड्री लगाई हैं।

16. अजिंक्य रहाणे – 1005 बाउंड्री

भारतीय बल्लेबाज अजिंक्य रहाणे ने भी 1000 बाउंड्री का आंकड़ा पार कर लिया है। उनके नाम 291 पारियों में 1005 बाउंड्री हैं।

17. रहमानुल्लाह गुरबाज – 1001 बाउंड्री

अफगानिस्तान के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज हाल ही में इस सूची में 17वें स्थान आए हैं। गुरबाज ने 272 पारियों में 1001 बाउंड्री पूरी की हैं।