बाबर आजम पाकिस्तान के पिछले कई सालों से शानदार बल्लेबाजी की है। पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान बाबर आज़म ने एक और बड़ी उपलब्धि अपने नाम कर ली है। इस बार उन्होंने बल्ले से नहीं, बल्कि अपनी शानदार फील्डिंग के दम पर इतिहास रचा है। बाबर आजम पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों फॉर्मेट में 50 या उससे अधिक कैच पूरे किए हैं।
आइए जानते हैं, कि तीनों फॉर्मेट में बाबर के कितने कैच हैं -
1. टी20 इंटरनेशनल में 68 कैच
बाबर आज़म ने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में अब तक 68 कैच लपके हैं। पाकिस्तान की फील्डिंग पर हमेशा सवाल उठते रहते हैं। लेकिन बाबर आजम ने फिल्डिंग के मामले में पाकिस्तान के शानदार खिलाड़ियों की लिस्ट में आते हैं।
2. वनडे क्रिकेट में 64 कैच
वनडे इंटरनेशनल में बाबर आज़म के नाम 64 कैच दर्ज हैं। मिड-ऑफ, कवर और इनर सर्कल में उनकी फील्डिंग हमेशा टीम के लिए बड़ी ताकत रही है।
3. टेस्ट क्रिकेट में 50 कैच
टेस्ट क्रिकेट में भी बाबर आज़म ने 50 कैच पूरे कर लिए हैं। बाबर आजम ने टेस्ट क्रिकेट में 50 विकेट वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले जा रहे टेस्ट मैच में पूरा किया था।
4. तीनों फॉर्मेट में बनाया ऐतिहासिक रिकॉर्ड
बाबर आज़म अब पाकिस्तान के पहले खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने:
टी20I: 68 कैच
ODI: 64 कैच
Test: 50 कैच
यानी तीनों अंतरराष्ट्रीय फॉर्मेट में 50 या उससे अधिक कैच लेने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
5. बाबर की फील्डिंग भी है उनकी सबसे बड़ी ताकत
बाबर आज़म को अक्सर उनकी बल्लेबाज़ी के लिए सराहा जाता है, लेकिन उनकी फील्डिंग भी विश्व स्तरीय रही है। लगातार फिटनेस बनाए रखना, सही समय पर सही पोजिशन लेना और मुश्किल कैच पकड़ना उन्हें दुनिया के बेहतरीन फील्डरों में शामिल करता है। बाबर आजम को हमेशा एक दूसरे खिलाड़ियों से कम्पटीशन किया जाता है,लेकिन बाबर आजम ने फिल्डिंग में अपने आपको निखारा है।


.jpg)


