आईपीएल 2026 का रोमांच बढ़ता जा रहा है। तमाम रिकॉर्ड बन रहे हैं और टूट रहे हैं। आज हम आपको इस आर्टिकल के माध्यम से ऐसे रिकॉर्ड के बारे में बताएंगे जिनके बारे में जानकर थोड़ा हैरान होना लाजमी है। आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
लगातार 6 IPL सीजन में 6 टीमों के खेलने वाला एकलौता खिलाड़ी
जी हां ऐसा हुआ है कि एक खिलाड़ी आईपीएल में लगातार 6 साल में 6 टीमों के लिए खेला है। इस खिलाड़ी का नाम पार्थिव पटेल है। हालांकि ऐसे कई खिलाड़ी है जिन्होंने अच्छे अलग-अलग आईपीएल टीमों के लिए मैच खेला है लेकिन पार्थिव पटेल एकमात्र ऐसे खिलाड़ी है जिन्होंने लगातार 6 साल 6 अलग अलग IPL टीमों के लिए मैच खेला है।
2010 में वह चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेले। चेन्नई सुपर किंग्स की तरफ से उन्हें 4 मैच खेलने का मौका मिला। इन चार मैचों में उन्होंने 72 रन बनाए। इन चार मैचों में से एक मैच में उन्होंने अर्थशतक भी लगाया।

2011 में पार्थिव पटेल ने कोच्चि टस्कर्स केरल के लिए आईपीएल खेला। इस सीजन में उन्होंने कोच्चि के लिए 14 मैच खेले और इस साल उनका हाईएस्ट स्कोर 35 रन रहा।
2012 में पार्थिव पटेल ने हैदराबाद डेक्कन चार्जर्स के लिए आईपीएल खेला। इस सीजन में उन्होंने 14 मैचों में कुल मिलाकर 194 रन बनाएं। इसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 45 रन रहा।
2013 में पार्थिव पटेल ने सनराइजर्स हैदराबाद के लिए आईपीएल खेला। इस सीजन में उन्हें 13 मैच खेलने को मिले। इन 13 मैचों में पार्थिव पटेल ने 294 रन बनाएं। इसमें उनका हाईएस्ट स्कोर 61 रन रहा।
2014 में पार्थिव पटेल ने रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए आईपीएल खेला। इस सीजन में रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के लिए उन्होंने 12 मैच खेलने के लिए मिले। इन 12 मैचों में उन्होंने 202 रन बनाए जिसमें से उनका हाईएस्ट स्कोर 57 रन रहा।
2015 में पार्थिव पटेल ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेला। इस सीजन में उन्हें 14 मैच खेलने को मिला। इन 14 मैचों में उन्होंने 339 रन बनाए। इस सीजन में उन्होंने मुंबई इंडियंस के लिए दो अर्थशतक लगाए और उनका हाईएस्ट स्कोर 59 रन इस सीजन में रहा।
2016 में पार्थिव पटेल ने फिर मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेला। 2017 से लेकर 2019 तक पृथ्वी पटेल रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु के खिलाड़ी रहे।
वैसे अगर ओवरऑल आईपीएल करियर के बाद की जाए तो पार्थिव पटेल ने कुल 139 मैच आईपीएल में खेले हैं। इसमें से उन्होंने 137 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। पार्थिव पटेल अक्सर विकेटकीपर के तौर पर टीमों की तरफ से खेलते रहे हैं।
IPL में पार्थिव पटेल के नाम 2848 रन है। आईपीएल में उनका हाईएस्ट स्कोर 81 रन रहा है। उनके आईपीएल में 13 अर्थशतक है। विकेटकीपर के तौर पर पार्थिव पटेल ने 69 कैच पकड़े हैं और 16 स्टंपिंग की है।



.jpg)

.jpg)