इंग्लैंड के खिलाफ श्रेयस अय्यर ने रच दिया इतिहास, दुनिया का कोई भी नॉन-ओपनर नहीं कर पाया था ऐसा

श्रेयस अय्यर ने वनडे क्रिकेट में नया इतिहास रचते हुए अपनी पहली 75 पारियों में 29 बार 50+ स्कोर बनाया। वह ऐसा करने वाले दुनिया के पहले नॉन-ओपनर बल्लेबाज़ बन गए हैं।

भारतीय क्रिकेट टी20 टीम के वर्तमान कप्तान श्रेयस अय्यर ने वनडे क्रिकेट में अपनी बल्लेबाजी से शानदार प्रदर्शन पेश किया है। इंग्लैंड के खिलाफ मध्यक्रम में बल्लेबाजी करते हुए उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है, जिसे अब तक दुनिया का कोई भी नॉन-ओपनर बल्लेबाज़ हासिल नहीं कर पाया था। अपनी पहली 75 वनडे पारियों के तौर पर अय्यर अब इस खास सूची में शीर्ष पर पहुंच गए हैं।

वनडे क्रिकेट में ओपनिंग बल्लेबाज़ों को लंबी पारी खेलने का अधिक मौका मिलता है, जबकि बीच के बल्लेबाज़ अक्सर अलग-अलग परिस्थितियों में बल्लेबाजी करने उतरते हैं। कभी टीम को तेज़ रन बनाने की जरूरत होती है तो कभी पारी को संभालने की। ऐसे में लगातार बड़ी पारियां खेलना किसी भी बल्लेबाज़ के लिए आसान नहीं होता। लेकिन श्रेयस अय्यर ने इस चुनौती को टक्कर देकर अपने आपको निखारा है।

पहले 75 ODI पारियों में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर

श्रेयस अय्यर ने नॉन-ओपनर के तौर पर अपनी पहली 75 वनडे पारियों में 29 बार 50 या उससे अधिक का स्कोर बनाया है। यह वनडे इतिहास में किसी भी नॉन-ओपनर बल्लेबाज़ का सर्वश्रेष्ठ रिकॉर्ड है।Shreyas Iyer non opner batsman

इस सूची पर नज़र डालें तो अय्यर ने कई दिग्गज खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है—

- 29 – श्रेयस अय्यर (भारत)

- 27 – केन विलियमसन (न्यूज़ीलैंड)

- 27 – जो रूट (इंग्लैंड)

- 26 – केविन पीटरसन (इंग्लैंड)

- 23 – जॉर्ज बेली (ऑस्ट्रेलिया)

- 22 – स्टीव स्मिथ (ऑस्ट्रेलिया)

- 22 – चैरिथ असलांका (श्रीलंका)

इन सूची से साफ है कि श्रेयस अय्यर ने शुरुआत से ही वनडे क्रिकेट में लगातार शानदार प्रदर्शन किया है। केन विलियमसन, जो रूट और स्टीव स्मिथ जैसे वर्तमान दौर के महान बल्लेबाज़ भी इस मामले में उनसे पीछे हैं।

निरंतरता बनी सबसे बड़ी ताकत

श्रेयस अय्यर की बल्लेबाजी की सबसे बड़ी खासियत उनकी लगातार शानदार प्रदर्शन रही है। उन्होंने कई मौकों पर भारत के लिए मुश्किल परिस्थितियों में बल्लेबाजी करते हुए पारी को संभाला और बड़े स्कोर तक पहुंचाया। स्पिन गेंदबाजी के खिलाफ उनका विस्फोटक अंदाज से खेलने की क्षमता और दबाव में शांत रहकर बल्लेबाजी करना उन्हें बाकी बल्लेबाज़ों से अलग बनाता है।

भारतीय टीम के लिए अच्छी खबर

भारत की वनडे टीम में श्रेयस अय्यर पिछले कुछ वर्षों से मध्यक्रम के अहम बल्लेबाज़ रहे हैं। लेकिन अगर देखा जाए भारत ओपनर के दम पर अच्छा स्कोर करती है। क्योंकि बहुत कम ही देखने को मिलता है कि भारतीय मध्य क्रम रन बनाए। लेकिन श्रेयस के लगातार मध्य क्रम में रन बनाना भारतीय मध्यक्रम को मजबूत बनाएगा।

श्रेयस अय्यर का इंग्लैंड के खिलाफ प्रदर्शन 

भारत और इंग्लैंड के बीच खेले गए 3 वनडे मैचों की सीरीज में श्रेयस अय्यर ने क्रमशः 35,66,0 रन की पारी खेली थी। इस सीरीज में एक अर्धशतकीय पारी के साथ अय्यर ने 101 रन बनाए थे।