हार के बावजूद तीनों फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज, 2 में ऑस्ट्रेलियाई

क्रिकेट में कई बल्लेबाजों ने शानदार पारियां खेलने के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके। जानिए टेस्ट, ODI और T20I में हार के दौरान बड़ी पारियां खेलने वाले बल्लेबाजों के बारे में।

अक्सर आपने देखा होगा कि अगर किसी टीम के बल्लेबाज ने एक बड़ी खेल देता है, तो ज्यादा उम्मीद रहता है कि बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी की टीम जीत हासिल करती है।

लेकिन जब शानदार बड़े प्रदर्शन के बावजूद टीम को हार का सामना करना पड़ता है। तब उस खिलाड़ी के लिए बुरा लगता है,जिसने पूरी कोशिश की लेकिन बड़ी पारी के बावजूद अपनी टीम को जीत नहीं दिला सका।

आज हम ऐसे ही खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में (वनडे,टेस्ट और टी20i) में सर्वोच्च स्कोर करने के बावजूद हर का सामना करना पड़ा।

1. रिकी पोंटिंग – 242 रन (टेस्ट क्रिकेट) 2003

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग का नाम टेस्ट क्रिकेट की ऐतिहासिक पारियों में शामिल है। उन्होंने साल 2003 में भारत के खिलाफ एडिलेड टेस्ट में 242 रन की शानदार पारी खेली थी। लेकिन उनकी इस बड़ी पारी के बावजूद ऑस्ट्रेलियाई टीम को मुकाबले में हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया को 4 विकेट से हराया था।Ricky ponting highest score lost matches in test cricket

 2. हैरी ब्रूक – 202 रन (वनडे क्रिकेट) 2026

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने श्रीलंका के खिलाफ साल 2026 में वनडे क्रिकेट में 202 रन की पारी खेलकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया था। क्योंकि इनका दोहरा शतक मात्र 116 गेंदों में आया था। वनडे क्रिकेट में सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड अब हैरी ब्रुक के नाम है। इसके पहले यह रिकॉर्ड शुभमन गिल के नाम था। जो शुभमन गिल ने 2026 में ही वेस्टइंडीज के खिलाफ बनाया था। Harry brook highest score lost matches in odi cricket

3. शेन वॉटसन – 124 रन (टी20 क्रिकेट) 2016

टी20 क्रिकेट में भी कई बल्लेबाजों ने हार के दौरान शानदार पारियां खेली हैं। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व ऑलराउंडर शेन वॉटसन ने साल 2016 में भारत के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल मुकाबले में 124 रन की नाबाद पारी खेली थी। उनकी इस पारी में आक्रामक बल्लेबाजी देखने को मिली, लेकिन भारतीय टीम के बल्लेबाज रोहित शर्मा और विराट कोहली के अर्धशतकीय पारी की मदद से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 7 विकेट से मात दी।Shane Watson highest score lost matches in t20I