आईपीएल 2018 से 2025 तक: सबसे ज़्यादा 'प्लेयर ऑफ द मैच' जीतने वाले टॉप 5 खिलाड़ी

POTM अवॉर्ड्स की रेस: कौन है IPL का सबसे बड़ा मैच विनर

IPL दुनिया की सबसे रोमांचक और सबसे प्रसिद्ध क्रिकेट लीगों में से एक है। हर सीज़न में कई स्टार खिलाड़ी अपने प्रदर्शन को प्रदर्शित करते हैं लेकिन कुछ खिलाड़ी ऐसे होते हैं जो लगातार शानदार प्रदर्शन करके 'प्लेयर ऑफ द मैच' (POTM) पुरस्कार अपने नाम करते हैं। 2018 से लेकर अब तक कुछ खिलाड़ियों ने इस पुरस्कार को सबसे ज़्यादा बार जीतकर अपनी बेहतरीन और प्रभावशाली प्रदर्शन का प्रमाण दिया है। आइए, ऐसे ही कुछ खिलाड़ियों पर नज़र डालते हैं।

1. केएल राहुल – 15 POTM (96 मैच)

केएल राहुल ने 2018 से लेकर अब तक आईपीएल में कुल 96 मैच खेले हैं और 15 बार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार जीता है। राहुल ने पंजाब किंग्स और अब लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए कप्तानी और ओपनिंग बैट्समैन की भूमिका निभाई है। 2025 में राहुल अब दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेल रहे हैं।

 

2. जोस बटलर – 13 POTM (88 मैच)

राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलने वाले इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर जोस बटलर ने 88 मैचों में 13 बार POTM अवॉर्ड जीता है। बटलर का स्ट्राइक रेट खासकर पावरप्ले में टीम को एक तेज़ शुरुआत देने में अहम भूमिका निभाते है। 2022 सीज़न में उन्होंने चार शतक लगाए थे, जो इस प्रदर्शन का एक बड़ा उदाहरण है।

2025 में बटलर गुजरात टाइटंस के लिए खेल रहे हैं जिसमें वह अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।

3. रुतुराज गायकवाड़ – 11 POTM (71 मैच)

चेन्नई सुपर किंग्स के युवा कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने बहुत ही कम समय में बड़ा नाम कमाया है। उन्होंने 71 मैचों में 11 बार POTM अवॉर्ड जीता है। 2021 सीज़न में ऑरेंज कैप जीतने वाले रुतुराज ने अपनी निरंतरता और क्लासिक बल्लेबाज़ी से सबका ध्यान खींचा है। 2025 उनका प्रदर्शन बिल्कुल भी खास नहीं है। वहीं चोटिल होने के कारण वह IPL 2025 से बाहर हो चुके हैं।

4. शुभमन गिल – 11 POTM (108 मैच)

शुभमन गिल जो पहले कोलकाता नाइट राइडर्स और अब गुजरात टाइटन्स के लिए खेलते हैं और गुजरात टाइटंस की कप्तानी भी कर रहे हैं शुभमन गिल ने 108 मैचों में 11 बार POTM पुरस्कार जीता है। गिल ने 2023 में जबरदस्त प्रदर्शन किया और कई मैचों में निर्णायक पारियां खेलीं। वह तकनीकी रूप से बेहतरीन बल्लेबाज़ हैं और लंबे समय तक टीम इंडिया और आईपीएल में छाए रहने की क्षमता रखते हैं। 2025 में उनकी टीम अच्छा प्रदर्शन कर रही है। और पॉइंटटेबल में टॉप पर है।

5. एबी डिविलियर्स – 10 POTM (55 मैच)

 एबी डिविलियर्स 2021 के बाद से आईपीएल नहीं खेल रहे हैं, फिर भी उनके आंकड़े चौंकाने वाले हैं। 2018 से 2021 तक उन्होंने मात्र 55 मैचों में 10 बार POTM जीता। रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के लिए उन्होंने कई अविश्वसनीय पारियां खेलीं। ‘मिस्टर 360’ कहे जाने वाले डिविलियर्स का स्ट्राइक रेट और मैच फिनिश करने की कला उन्हें बेहतरीन खिलाड़ी बनाती है।

6. शिखर धवन – 10 POTM (95 मैच)

अनुभवी बल्लेबाज़ शिखर धवन ने 95 मैचों में 10 बार POTM अवॉर्ड जीता है। वह सनराइजर्स हैदराबाद, दिल्ली कैपिटल्स और अब पंजाब किंग्स के लिए खेले हैं। लेकिन 2025 में उन्होंने संन्यास ले लिया जिससे वह अब IPL नहीं खेल रहे हैं धवन की स्थिरता और अनुभव उन्हें आईपीएल के सबसे भरोसेमंद ओपनर्स में से एक बनती हैं।

7. राशिद खान – 10 POTM (112 मैच)

गेंदबाज़ों में से सबसे ऊपर नाम आता है अफगानिस्तान के स्टार लेग स्पिनर राशिद खान का। उन्होंने 112 मैचों में 10 बार POTM पुरस्कार जीता है। राशिद न केवल किफायती गेंदबाज़ हैं, बल्कि वह मैच के निर्णायक क्षणों में विकेट निकालने की कला भी रखते हैं। साथ ही, वह निचले क्रम में तेज़ रन बनाने की भी क्षमता रखते हैं।