Rajat Patidar ने CSK पर जीत के साथ Shane Warne की बराबरी की, इतिहास रचने से 2 कदम दूर

IPL में लगातार मैच जीतना किसी भी कप्तान के लिए बड़ी उपलब्धि होती है। इस आर्टिकल में जानिए 2008 से 2026 तक उन कप्तानों के बारे में जिन्होंने सबसे ज्यादा लगातार जीत हासिल की।

IPL मे जैसे बड़े टूर्नामेंट में कप्तानी करना , और टीम की पूरी जिम्मेदारी संभालते हुए टीम को लेकर आगे बढ़ना हर किसी के बस की बात नहीं है।IPL में धोनी और रोहित जैसे महान कप्तान हुए। जो अपनी टीम को ट्रॉफी जीताने के साथ टीम की जिम्मेदारी अच्छे से संभाली।

आज हम IPL के उन कप्तानों के बारे में बात करेंगे जिन्होंने IPL में लगातार मैच जीतने का रिकॉर्ड बनाया है -

IPL में 2008-2026 तक लगातार मैच जीतने वाले कप्तान 

1. Gautam Gambhir (KKR, 2014 - 15) 10 मैच

पहले स्थान पर भारतीय टीम के हेड कोच गौतम गंभीर का नाम है जिन्होंने 2014-15 में KKR की कप्तानी करते हुए लगातार 10 मैच जीते थे। जो आज तक IPL इतिहास में रिकॉर्ड है। इनसे ज्यादा कोई भी बल्लेबाज लगातार IPL में मैच नहीं जीता है। 2014 में ही गौतम गंभीर ने अपनी कप्तानी में केकेआर को दूसरी चैंपियन बनाया था।

2. Shane Warne (RR, 2008) 8 मैच 

ऑस्ट्रेलिया के शेन वॉर्न ने 2008 में अपनी कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स को पहले ही सीजन में ट्रॉफी को अपने नाम करवा दिए थे। इस इन्होंने 8 मैचों में लगातार जीत हासिल किए थे। 

3. Rajat Patidar (RCB, 2025 - 26) 8 मैच

RCB को 17 साल बाद पहली ट्रॉफी दिलाने वाले रजत पाटीदार ने कप्तानी करते हुए RCB को पहली ट्रॉफी दिलाई थी। उसी सीजन से आज चल रहे 2026 के सीजन में लगातार 2 जीत के बाद अब रजत पाटीदार ने शेन वॉर्न को बराबरी कर ली। पीछे सीजन से अभी तक पाटीदार ने कप्तानी करते हुए RCB को लगातार 8 मैच जितवा दिए हैं।

Rajat patidar RCB captain win 8 consecutive matches in ipl 2025-26

4.Shreyas Iyer (2024-25) 8 मैच 

श्रेयस अय्यर ने 2024 में KKR की कप्तानी करते हुए,2024 में कोलकाता नाईट राइडर्स को तीसरी बार IPL चैम्पियन बनने में अहम योगदान दिया था। 2024 में KKR की कप्तानी और 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी थी। 2025 में पंजाब किंग्स की कप्तानी करते हुए टीम को फाइनल में लेकर गए थे लेकिन RCB से फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था।

Shreyas Iyer 2024-25 ipl captain win 8 consecutive matches

5. MS Dhoni (CSK, 2013) 7 मैच 

IPL के सबसे सफल कप्तानों में से महेंद्र सिंह धोनी, जो CSK की कप्तानी करते हुए, 5 ट्रॉफी जितवाए है। इन्होंने 2013 में CSK की कप्तानी करते हुए लगातार 7 मैचों में जीत हासिल किए थे। इस सीजन में भी धोनी CSK को फाइनल में लेकर गए थे,लेकिन मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।Ms dhoni 2013 win 7 consecutive matches in IPL

6. MS Dhoni (CSK, 2018 - 19) 7 मैच

महेंद्र सिंह धोनी का नाम इस लिस्ट में दो बार है। धोनी ने 2018 में CSK के लिए एक और ट्रॉफी जीतने में कामयाब हुए हैं। 2018-19 के सीजन को मिलाकर धोनी लगातार 7 मैच जीते थे। लेकिन 2019 के फाइनल में CSK को फिर से मुंबई इंडियंस के हाथों हार का सामना करना पड़ा था।