टेस्ट क्रिकेट में किसी एक टीम के खिलाफ लगातार रन बनाना बल्लेबाज की उस टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन को दर्शाता है। पाकिस्तान के खिलाफ भी कई दिग्गज बल्लेबाजों ने कमाल की बल्लेबाजी की है। खास बात यह है कि कुछ बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के खिलाफ महज 11 से 15 पारियों में ही 1000 टेस्ट रन का आंकड़ा पार कर लिया।
हाल ही में इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ यह उपलब्धि हासिल की और 14 पारियों में 1000 रन पूरे करके ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा की बराबरी कर ली।
आइए जानते हैं पाकिस्तान के खिलाफ सबसे कम पारियों में 1000 टेस्ट रन बनाने वाले बल्लेबाजों की पूरी सूची।
1. वीरेंद्र सहवाग – 11 पारियां
भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग इस सूची में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर हैं। सहवाग ने पाकिस्तान के खिलाफ सिर्फ 11 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे। पाकिस्तान के खिलाफ सहवाग का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा और उन्होंने महज 14 पारियों में 1276 रन बनाए है। उनका बल्लेबाजी औसत 91 से ज्यादा रहा।
2. डेविड वॉर्नर – 11 पारियां
ऑस्ट्रेलिया के विस्फोटक ओपनर बल्लेबाज डेविड वॉर्नर ने भी पाकिस्तान के खिलाफ महज 11 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए। इस तरह वॉर्नर, सहवाग के साथ इस रिकॉर्ड में दोनों नंबर-1 पर हैं। पाकिस्तान के खिलाफ वॉर्नर ने अपने करियर में 1500 से ज्यादा टेस्ट रन बनाए।
डेविड वॉर्नर का टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर नाबाद 335 रन है।उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी 29 नवंबर से 2 दिसंबर 2019 के बीच एडिलेड के ओवल में खेले गए डे-नाइट टेस्ट मैच के दौरान बनाई थी। इस शानदार पारी में उन्होंने 418 गेंदों का सामना करते हुए 39 चौके और 1 छक्का लगाया था। यह टेस्ट क्रिकेट में किसी भी बल्लेबाज का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर भी है।
3. उस्मान ख्वाजा – 14 पारियां
ऑस्ट्रेलिया के बाएं हाथ के बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा ने पाकिस्तान के खिलाफ 14 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए। ख्वाजा के नाम पाकिस्तान के खिलाफ तीन शतक और छह अर्धशतक भी दर्ज हैं।
4. हैरी ब्रूक – 14 पारियां
इंग्लैंड के युवा बल्लेबाज हैरी ब्रूक ने पाकिस्तान के खिलाफ 9 सितंबर को तीसरे टेस्ट में 75 रन की पारी खेलकर टेस्ट क्रिकेट में पाकिस्तान के खिलाफ अपने 1000 रन पूरे किए। इसी के साथ हैरी ब्रुक अब पाकिस्तान के खिलाफ 1023 रन बना लिये है। ब्रूक ने यह उपलब्धि 14 पारियों में हासिल की और इसके साथ ही उन्होंने उस्मान ख्वाजा की बराबरी कर ली।
हैरी ब्रुक का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 317 रन है। जो इन्होंने पाकिस्तान के मुल्तान में 2024 में बनाया था। इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 4 टेस्ट शतक। लगा चुके हैं।
5. कुमार संगकारा – 15 पारियां
श्रीलंका के महान बल्लेबाज कुमार संगकारा ने पाकिस्तान के खिलाफ 15 पारियों में 1000 टेस्ट रन पूरे किए थे।संगकारा का पाकिस्तान के खिलाफ रिकॉर्ड बेहद शानदार रहा। उन्होंने अपने टेस्ट करियर में पाकिस्तान के खिलाफ 2900 से ज्यादा रन बनाए और 10 शतक भी लगाए।
कुमार संगकारा का पाकिस्तान के खिलाफ सर्वोच्च स्कोर 230 रन का है,जो इन्होंने 2002 में लाहौर में बनाया था। इन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 3 दोहरे शतक लगाए हैं।
6. रिकी पोंटिंग – 15 पारियां
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दिग्गज बल्लेबाज रिकी पोंटिंग ने भी पाकिस्तान के खिलाफ 1000 टेस्ट रन का लक्ष्य 15 पारियों में पार किया था। पोंटिंग ने पाकिस्तान के खिलाफ अपने टेस्ट करियर में 1500 से ज्यादा रन बनाए और उनके नाम पाकिस्तान के खिलाफ पांच शतक दर्ज हैं। रिकी पोंटिंग का पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट क्रिकेट सर्वोच्च स्कोर 2005 में सिडनी के मैदान पर 207 रनों का है।



.jpg)

