IND vs NZ: जब मैदान पर थे 15 भारतीय, 2 भारतीयों की वजह टीम इंडिया नही जीत पाई मैच

न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुए टेस्ट मैच में बना अजीब संयोग (INDvsNZ INTERESTING FACTS KANPUR TEST) 

भारतीय टीम कानपुर में खेले गए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच को जीतने में कामयाब नहीं हो पायी। टीम को ड्रा से ही संतोष करना पड़ा है। इससे टीम को वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप में पॉइंट्स भी गवाना पड़ेगा। एक समय ऐसा लग रहा था कि भारत यह मैच आसानी से जीत जायेगा लेकिन न्यूजीलैंड की आखिरी जोड़ी को भारतीय गेंदबाज आउट नहीं कर पाए। वहीं इस मैच में कई सारे रोचक रिकॉर्ड बनते हुए देखते मिले। 

दरअसल हर मैच में कुछ न कुछ रिकॉर्ड तो बनता ही है लेकिन इस मैच में एक ऐसा रिकॉर्ड बना जो शायद ही वर्ल्ड क्रिकेट में कभी बन पायेगा। ऐसा देखा गया है कि बहुत सारे भारत में जन्मे खिलाड़ी विदेशों के नागरिक बन वहां से क्रिकेट खेलते है। वहीं कभी-कभी वे अपने जन्मजात देश यानि कि भारत के खिलाफ भी खेल लेते है। 

न्यूजीलैंड और भारत के बीच हुए टेस्ट मैच में बना अजीब संयोग (INDvsNZ INTERESTING FACTS KANPUR TEST) 

न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट मैच में न्यूजीलैंड के दो खिलाड़ी शामिल थे जो भारतीय मूल के थे लेकिन वे न्यूजीलैंड के लिए खेल रहे थे। यही आखिरी भारतीय मूल के खिलाडियों की आखिरी जोड़ी थी  जिसे भारतीय टीम आउट नहीं कर पायी थी। वहीँ इस मैदान पर जो अम्पायर थे वह भी भारतीय थे।

मैदान पर सभी 15 लोग थे भारतीय  

 

 

इस रोचक संयोग यह बना कि 89.2 ओवर में टीम साउदी के रूप में न्यूजीलैंड का नौवां विकेट गिरा तो एजाज पटेल (Ajaz Patel) 11वे नम्बर पर बल्लेबाजी करने आये। क्रीज पर पहले से ही रचिन रविंद्र (Rachin Ravindra) मौजूद थे। तो इस दौरान मैच में अम्पयर नितिन मेनन और वीरेंद्र शर्मा थे। 

संयोग यह बना कि न्यूजीलैंड की दूसरी पारी में 89.2ओवर से लेकर 98ओवर तक मैदान पर भारतीय खिलाड़ी थे। मतलब मैदान पर जो भी मौजूद था वह भारतीय मूल का था। भारतीय टीम के सभी 11 खिलाड़ी भारतीय तो थे ही साथ ही न्यूजीलैंड के दोनों खिलाडी एजाज पटेल और रचिन रविंद्र भी भारतीय मूल के थे।

2 भारतीय के वजह से न जीत पाये मैच 

वही अम्पयार भी भारतीय थे। इस तरह से मैदान पर 15 भारतीय खिलाडी अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे थे वो भी न्यूजीलैंड के खिलाफ और 2 भारतीय खिलाड़ियों की वजह से भारतीय टीम यह टेस्ट मैच नहीं जीत पायी। 

ऐसा नज़ारा बहुत कम देखने को मिलता है। कोई अगर स्कोर कार्ड में नामो को देखता तो कहता कि यह कोई भारतीय घरेलु मैच हो रहा है।  

यह भी पढ़ें:  

5 भारतीय क्रिकेटर जिन्होंने जल्दी लिया सन्यास, एक ने भारत की कोच की भूमिका भी निभाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें न्यूजीलैंड के स्पिनर एजाज पटेल का जन्म महाराष्ट्र के मुंबई में हुआ था। बाद में वह न्यूजीलैंड जाकर न्यूजीलैंड की तरफ से खेलने लगे। वही रचिन रविंद्र का जन्म तो न्यूजीलैंड के वेलिंग्टन में हुआ है लेकिन माता-पिता भारतीय हैं।