टेस्ट में शतक के बिना सबसे ज्यादा रन बनाने वाले टॉप-3 खिलाड़ी, नंबर-1 का नाम जानकर रह जाएंगे हैरान!

टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाना बड़ी उपलब्धि है, लेकिन कुछ खिलाड़ियों ने बिना सेंचुरी के भी हजारों रन बनाए। जानिए इस खास रिकॉर्ड में शामिल टॉप-3 खिलाड़ियों के बारे में।

टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाना हर बल्लेबाज के लिए बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। अक्सर हम लोग ज्यादा शतक लगाने वाले खिलाड़ियों को ज्यादा बेहतर खिलाड़ी मानते हैं, लेकिन कई खिलाड़ी अपने करियर में बड़ी-बड़ी पारियां खेलने के बावजूद कभी टेस्ट शतक नहीं बना पाए। इसके बावजूद उन्होंने लगातार रन बनाकर अपनी टीम के लिए अहम योगदान दिया। ऐसी ही टॉप 3 खिलाड़ियों के बारे में जानेंगे जिन्होंने बिना शतक लगाए सबसे ज्यादा रन बनाए है।

शेन वॉर्न के नाम सबसे ज्यादा रन

ऑस्ट्रेलिया के महान लेग स्पिनर शेन वॉर्न ने टेस्ट क्रिकेट में गेंद से तो कई रिकॉर्ड बनाए, लेकिन बल्लेबाजी में वह कभी शतक नहीं लगा सके। वॉर्न ने अपने टेस्ट करियर में 3154 रन बनाए और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 99 रन रहा है।

वॉर्न के नाम टेस्ट क्रिकेट में बिना शतक के सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड दर्ज है। उन्होंने कई मौकों पर अर्धशतकीय पारियां खेलीं और निचले क्रम में ऑस्ट्रेलिया के लिए कई यादगार पारियां खेली।

निरोशन डिकवेला दूसरे नंबर पर

श्रीलंका के विकेटकीपर-बल्लेबाज निरोशन डिकवेला इस सूची में दूसरे स्थान पर हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 2837 रन बनाए, लेकिन अपने करियर में शतक लगाने में कामयाब नहीं हो सके।

डिकवेला अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और तेज रन बनाने की क्षमता के लिए जाने जाते रहे हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में कई अच्छी पारियां खेलीं, लेकिन अपना नाम शतक लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल नहीं कर सके।

मिशेल स्टार्क भी सूची में शामिल

ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क इस खास सूची में तीसरे स्थान पर हैं। स्टार्क ने टेस्ट क्रिकेट में अब तक 2497 रन बनाए हैं, लेकिन उनके नाम भी टेस्ट शतक दर्ज नहीं है। 

मिचेल स्टार्क ने गेंदबाज की मुख्य भूमिका निभाते हैं ऑस्ट्रेलिया के लिए,लेकिन लंबे करियर में इन्होंने बल्लेबाजी से काफी रन बना चुके हैं। लेकिन कभी टेस्ट शतक नहीं लगा सके।

बिना शतक के सबसे ज्यादा टेस्ट रन

1. शेन वॉर्न – 3154 रन

2. निरोशन डिकवेला – 2837 रन

3. मिशेल स्टार्क – 2497 रन