क्या आप जानते हैं? तीनों फॉर्मेट में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले विकेटकीपर कौन हैं?

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाजों ने कई ऐतिहासिक पारियां खेली हैं। टेस्ट में एंडी फ्लावर (232*), वनडे में एमएस धोनी (183*) और टी20I में जोस बटलर (131) के नाम अपने-अपने फॉर्मेट में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है।

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में विकेटकीपर की भूमिका केवल विकेट के पीछे तक ही नहीं होती है,उसे बल्लेबाजी में भी शानदार प्रदर्शन कर टीम के लिए रन बनाकर अहम योगदान देना होता है। वर्तमान क्रिकेट में विकेटकीपर बल्लेबाज़ भी टीम की जीत की सबसे बड़ी उम्मीद बन चुके हैं। टेस्ट, वनडे और टी20 इंटरनेशनल तीनों प्रारूपों में विकेटकीपर बल्लेबाज़ों ने कई यादगार पारियां खेली हैं। 

आज भी तीनों फॉर्मेट में किसी विकेटकीपर द्वारा बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड तीन अलग-अलग दिग्गज खिलाड़ियों के नाम दर्ज है।

1.टेस्ट क्रिकेट: एंडी फ्लावर – 232* रन

जिम्बाब्वे के महान विकेटकीपर बल्लेबाज़ एंडी फ्लावर टेस्ट क्रिकेट में किसी विकेटकीपर द्वारा सबसे बड़ी पारी खेलने वाले खिलाड़ी हैं। एंडी फ्लावर का 232 रन नाबाद टेस्ट क्रिकेट में किसी भी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है उन्होंने यह ऐतिहासिक पारी नवंबर 2000 में नागपुर में भारत के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच के दौरान जिम्बाब्वे के लिए खेली थी। 

इस दौरान इन्होंने 444 गेंदों का सामना किया था। जिसमें 30 चौके और 2 छक्के शामिल थे। इस पारी में इन्होंने लगभग 9 घंटे बल्लेबाजी की थी।

2.वनडे क्रिकेट: एमएस धोनी – 183* रन

भारतीय क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक महेंद्र सिंह धोनी के नाम वनडे क्रिकेट में किसी विकेटकीपर बल्लेबाज द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड दर्ज है। एमएस धोनी की 183 रन की नाबाद पारी वनडे क्रिकेट इतिहास की सबसे शानदार पारियों में से एक है। यह ऐतिहासिक पारी 31 अक्टूबर 2005 को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में श्रीलंका के खिलाफ तीसरे वनडे मैच के दौरान खेली गई थीMs Dhoni highest score in odi as wicketkeeper batsman

धोनी उस मैच में तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए थे धोनी ने महज 145 गेंदों का सामना किया, जिसमें उन्होंने 15 चौके और 10 छक्के जड़े थे। अभी तक वनडे इंटरनेशनल में किसी भी विकेटकीपर-बल्लेबाज द्वारा बनाया गया सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर है, जो आज तक एक रिकॉर्ड बना हुआ है। इससे पहले यह रिकॉर्ड एडम गिलक्रिस्ट (172 रन) के नाम था।

3.टी20 इंटरनेशनल: जोस बटलर – 131 रन

इंग्लैंड के आक्रामक बल्लेबाज़ जोस बटलर टी20 इंटरनेशनल में किसी विकेटकीपर द्वारा सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी हैं। बटलर ने 2026 में भारत के खिलाफ 5वें टी20 मैच में 131 रन की धमाकेदार पारी खेली थी। 

इस मैच में बटलर ने 64 गेंदों में 131 रनों की विस्फोटक पारी खेली। जिसमें 12 चौके और 8 छक्के शामिल थे। इसी के साथ जॉस बटलर टी20 में सर्वोच्च स्कोर बनाने वाले विकेटकीपर बल्लेबाज बन गए हैं।

तीनों फॉर्मेट में विकेटकीपरों के सर्वोच्च स्कोर

टेस्ट एंडी फ्लावर 232 रन*(नाबाद)

वनडे एमएस धोनी 183 रन*(नाबाद)

टी20I जोस बटलर 1

31 रन (आउट)