इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की शर्मनाक बल्लेबाज़ी, 282 मैचों में पहली बार हुआ यह अनचाहा रिकॉर्ड

इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टी20 मुकाबले में भारतीय बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई। 282 टी20 इंटरनेशनल के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि टीम का कोई भी बल्लेबाज 15 रन तक नहीं पहुंच पाया।

भारतीय क्रिकेट टीम के लिए इंग्लैंड के खिलाफ खेला गया तीसरा टी20 मुकाबला बेहद निराशाजनक साबित हुआ। इस मैच में टीम इंडिया की बल्लेबाजी पूरी तरह बिखर गई और बल्लेबाजों ने ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो भारतीय टी20 इतिहास में इससे पहले कभी देखने को नहीं मिला।

भारत ने अब तक 282 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं, लेकिन पहली बार ऐसा हुआ कि कोई भी भारतीय बल्लेबाज 15 रन का आंकड़ा भी पार नहीं कर सका। यह आंकड़ा टीम इंडिया की बल्लेबाजी की पूरे टी20 अंतर्राष्ट्रीय करियर को शर्मनाक प्रदर्शन दर्शाता है।Ind vs eng no indian batsman have score then 15 run

282 T20I में पहली बार बना शर्मनाक रिकॉर्ड

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने शुरुआत से ही भारतीय बल्लेबाजों पर दबाव बनाए रखा। लगातार विकेट गिरते रहे और कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। ऐसा पहली बार हुआ कि भारत 282 मैच खेला है टी20 अंतर्राष्ट्रीय इतिहास में ,लेकिन ऐसा कभी नहीं हुआ कि कोई भी बल्लेबाज 15 रन के नीचे आउट हुआ हो।

भारत की ओर से बल्लेबाजों का प्रदर्शन इस प्रकार रहा:

अभिषेक शर्मा – 10 रन

वैभव सूर्यवंशी – 13 रन

ईशान किशन – 13 रन

श्रेयस अय्यर – 5 रन

अक्षर पटेल – 10 रन

तिलक वर्मा – 3 रन

हर्षित राणा – 9 रन

शिवम दुबे – 2 रन

अर्शदीप सिंह – 4 रन

वरुण चक्रवर्ती – 5 रन

प्रिंस यादव – 2* रन

सबसे ज्यादा 13 रन दो बल्लेबाजों—वैभव सूर्यवंशी और ईशान किशन ने बनाए। यानी पूरी टीम में कोई भी बल्लेबाज 15 रन तक नहीं पहुंच पाया।

इंग्लैंड के गेंदबाजों ने मचाया कहर

इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजी की कमर तोड़ दी। जोफ्रा आर्चर ने 3 ओवर में 3 विकेट और जोश टंग 4 ओवर में 4 विकेट लेकर नई गेंद से लगातार विकेट झटके,जबकि आदिल राशिद 2 विकेट और विल जैक्स ने 1 विकेट लेकर बीच के ओवरों में रन बनाने पर पूरी तरह रोक लगा दी। भारतीय बल्लेबाज मैच के दौरान किसी भी बल्लेबाज के साथ साझेदारी नहीं बना सके।

भारतीय बल्लेबाजी पर उठेंगे सवाल

इस मुकाबले ने भारतीय टीम की बल्लेबाजी को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। शीर्ष क्रम से लेकर निचले क्रम तक कोई भी खिलाड़ी जिम्मेदारी नहीं निभा सका। टी20 जैसे आक्रामक प्रारूप में इस तरह का प्रदर्शन भारतीय क्रिकेट इतिहास के सबसे खराब बल्लेबाजी प्रदर्शनों में गिना जाएगा।

इतिहास में दर्ज हो गया यह दिन

भारत ने अपने टी20 इतिहास में कई यादगार जीत दर्ज की हैं, लेकिन यह मुकाबला एक ऐसे रिकॉर्ड के लिए याद रखा जाएगा जिसे कोई भी भारतीय क्रिकेट प्रशंसक दोबारा नहीं देखना चाहेगा। 282 टी20 इंटरनेशनल मैचों के इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ कि टीम का कोई भी बल्लेबाज 15 रन तक नहीं पहुंच सका, जो भारतीय बल्लेबाजी के लिए एक बेहद निराशाजनक रिकॉर्ड है।